- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- बुद्धिमान होते है...

x
मिथुन राशि द्विस्वभाव राशि है। द्विस्वभाव राशि होने के कारण इनके स्वभाव में स्थिरता और गतिशीलता का सुन्दर समन्वय होता है। इन जातकों के स्वभाव में एकरूपता नहीं होती। यह बुद्धिमान होते हैं एवं इनका दिमाग सदैव गतिमान रहता है। मुश्किल से मुश्किल कार्य को करने की क्षमता इनमें होती है। ये जातक अपनी बातों से बहला-फुसलाकर काम निकलवाना अच्छी तरह से जानते हैं।
इन जातकों की बोली प्रभावशाली होती है। ये मज़ाकिया स्वभाव के होते हैं एवं इन्हें हमेशा प्रसन्न रहना पसंद होता है। इस राशि वाले जातक दूसरों को भी खुश रखते हैं। इनकी उपस्थिति में वातावरण हमेशा खुशनुमा रहता है। ये किसी के भी साथ तालमेल बनाने में अद्भुत होते हैं।
अलग-अलग स्वभाव के लोगों के साथ तालमेल बनाने में ये निपुण होते हैं। ये बड़ी बुद्धिमत्ता से अपनी योजनाएं बनाते हैं और उसे पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण भी करते हैं। ये जातक कभी भी खाली नहीं बैठ सकते।
यह जातक वायु की तरह हर जगह उपस्थित रहना पसंद करते हैं। इन्हें एक जगह टिक कर बैठना पसंद नहीं होता। बुद्धिमान होने के कारण इन्हें हर क्षेत्र का ज्ञान होता है।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष के उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyJyotish Shastraजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story