- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Geeta Jayanti : गीता...

इस साल 22 दिसंबर 2023 को गीता जयंती है। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती मनाई जाती है। इसी दिन महाभारत काल में कुरुक्षेत्र के मैदान में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण द्वारा जो उपदेश दिए गए उसे …
इस साल 22 दिसंबर 2023 को गीता जयंती है। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती मनाई जाती है। इसी दिन महाभारत काल में कुरुक्षेत्र के मैदान में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण द्वारा जो उपदेश दिए गए उसे गीता कहा जाता है। गीता के उपदेश में जीवन जीने, धर्म का अनुसरण करने और कर्म के महत्व को समझाया गया है। कहते हैं श्रीकृष्ण के उपदेश से ही अर्जुन के लिए महाभारत का युद्ध जीतना संभव हो सका। गीता के उपदेश हमेशा-हमेशा के लिए प्रासंगिक हैं। इन उपदेशों के जरिए आप भी कठिन परिस्थितियों को मात देकर विजय प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में गीता जयंती के पावन अवसर पर यहां गीता के कुछ उपदेश दिए जा रहे हैं, जहां से आप डाउनलोड करके अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। जिनकी बुद्धि अनेक शाखाओं में विभाजित रहती है वो अपने लक्ष्य को कभी प्राप्त नहीं कर पाते।
जिनकी बुद्धि अनेक शाखाओं में विभाजित रहती है वो अपने लक्ष्य को कभी प्राप्त नहीं कर पाते।
इस संसार में सारे जीव भगवान के ही अंश हैं।
काम, क्रोध तथा लोभ ये तीन नरक के द्वार हैं।
जहां भगवान हैं वहां ऐश्वर्य, विजय और अलौकिक शक्ति हमेशा रहती है।
भगवान सबके हृदय में विराजमान हैं और उन्ही से ही स्मृति तथा विस्मृति आती है।
भगवान को जानने के लिए एकमात्र साधन है भक्ति।
अंत समय में जो जिस भाव का स्मरण करता है वो उसी भाव को प्राप्त होता है।
ज्ञान को प्राप्त करने के लिए विनम्रता आवश्यक है।
आत्मा न तो जन्म लेती है और न ही मरती है।
