धर्म-अध्यात्म

गरुड़ पुराण: जीवनभर सुख पाने के लिए करें ये काम

Tara Tandi
21 Aug 2023 5:08 PM IST
गरुड़ पुराण: जीवनभर सुख पाने के लिए करें ये काम
x
सनातन धर्म में कई ऐसे ग्रंथ और पुराण हैं जो मानव जीवन पर आधारित हैं इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में विस्तार से बताया गया हैं इन्हीं में एक गरुड़ पुराण हैं जिसमें जन्म और मृत्यु के विषय में अधिक से अधिक जानकारी दी गई हैं।
गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी बातें भी बताई गई हैं जिन्हें मनुष्य अगर अपने जीवन में उतार लेता हैं तो उसे कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता हैं इनका जीवन हमेशा ही खुशहाल रहता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि आप किन कार्यों को करके जीवनभर सुखी रह सकते हैं तो आइए जानते हैं।
इन कार्यों को करने से मिलता है सुख—
गरुड़ पुराण के अनुसार अगर अपने भोजन का कुछ भाग गरीबों व जरूरतमंदों को दिया जाए तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती हैं साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से परिवार में हमेशा ही बरकत बनी रहती हैं इसके अलावा गौर सेवा करके भी व्यक्ति पुण्य को प्राप्त कर सकता हैं जो लोग रोजाना गौ सेवा करते हैं उनके पुण्यकर्मों में वृद्धि होती हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार हर व्यक्ति को अपने पितरों और कुलदेव का पूजन जरूर करना चाहिए जो लोग कुल देवी देवता और पितरों की पूजा करते हैं उन्हें जीवन में कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। ऐसे लोगों पर सदा ही पितरों व कुल देवताओं का आशीर्वाद बना रहता हैं। इसके अलावा घर की रसोई में बनने वाली पहली रोटी को गाय और आखिरी रोटी को कुत्ते को जरूर खिलाएं। साथ ही पक्षियों के लिए भी भोजन पानी की व्यवस्था करें ऐसा करने से सुख समृद्धि और सफलता मिलती हैं साथ ही परेशानियों का निवारण हो जाता हैं।
Next Story