धर्म-अध्यात्म

घर में गणपति की प्रतिमा लाती हैं आर्थिक संकट, जानिए नियम

Tara Tandi
7 Jun 2023 1:35 PM GMT
घर में गणपति की प्रतिमा लाती हैं आर्थिक संकट, जानिए नियम
x
सनातन धर्म में भगवान श्री गणेश को प्रथम पूजनीय देव माना गया हैं और उनकी आराधना के लिए सप्ताह में बुधवार का दिन समर्पित हैं मान्यता हैं कि इस दिन श्री गणेश की आराधना करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती हैं और सभी कष्ट कट जाते हैं।
इसके साथ ही कई लोग भगवान श्री गणेश की प्रतिमा अपने घर पर स्थापित करते हैं ऐसे में अगर आप भी भगवान की मूर्ति घर पर ला रहे हैं तो आज हम आपको इससे जुड़े नियम बता रहे हैं जिसका पालन करना लाभकारी होता हैं लेकिन अगर अनदेखी की जाए तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं तो आज हम आपको भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में स्थापित करने से जुड़े नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
श्री गणेश मूर्ति से जुड़े नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार भगवान श्री गणेश की मूर्ति को घर में रखना अच्छा होता हैं लेकिन मूर्ति रखते वक्त इस बात का ध्यान रखें भगवान की सूंड दांयी तरह ना हो। क्योंकि दांयी ओर सूंड वाली श्री गणेश की प्रतिमा की पूजा के अलग नियम होती हैं वही इसके अलावा अगर आप भगवान गणेश की मूर्ति को घर के प्रवेश द्वार पर लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें। कि भगवान की पीठ घर के अंदर की ओर ना हो बल्कि उनका मुख हमेशा ही घर की ओर का होना चाहिए।
वास्तु अनुसार घर के लिविंग रूम में भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। साथ ही सीढ़ियों के नीचे वाले भाग में भी भगवान की मूर्ति और तस्वीर को रखना अच्छा नहीं माना जाता हैं ऐसा करने से दरिद्रता का वास होता हैं। अगर आप घर में भगवान की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं तो रोजाना सुबह शाम नियम से धूप दीपक जरूर करें। ऐसा करने से सकारात्मकता बनी रहती हैं जिससे प्रभु की कृपा परिवार को प्राप्त होती हैं और धन संकट से भी मुक्ति मिल जाती हैं।
Next Story