धर्म-अध्यात्म

गुरु पुष्य संयोग में मनेगा गंगा सप्तमी पर्व

Kajal Dubey
23 April 2023 11:25 AM GMT
गुरु पुष्य संयोग में मनेगा गंगा सप्तमी पर्व
x
हिंदू संस्कृति में नदियों को भी माता
हिंदू संस्कृति में नदियों को भी माता के समान बताया गया है। वैसे हमारे देश में अनेक पवित्र नदियां हैं, लेकिन इन सभी में गंगा का स्थान सबसे ऊंचा है। गंगा नदी से जुड़ी कई कथाएं धर्म ग्रंथों में पढ़ने को मिलती हैं। गंगा को देवनदी भी कहते हैं। गंगा नदी से जुड़े कई पर्व भी समय-समय पर मनाए जाते हैं। ऐसा ही एक पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है, जिसे गंगा सप्तमी कहते हैं। इस बार ये तिथि 27 अप्रैल, गुरुवार को है। आगे जानिए इस पर्व से जुड़ी खास बातें…
क्यों मनाते हैं गंगा सप्तमी का पर्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार, गंगा नदी पर्वतों का राजा हिमालय और मैना की पुत्री हैं। ये देवी पार्वती की बहन भी हैं। इनका स्थान परमपिता ब्रह्मा के कमंडल में था। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ही ये ब्रह्माजी के कमंडल से निकलकर स्वर्ग लोक में प्रवाहित हुईं। स्वर्ग में बहने वाली नदी के कारण इन्हें देवनदी कहा गया। इसलिए गंगा सप्तमी का पर्व गंगा उत्तपत्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी के किनारे लाखों लोग स्नान-दान करते हैं।
Next Story