धर्म-अध्यात्म

गंगा दशहरा पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त

Bhumika Sahu
30 May 2023 6:14 AM GMT
गंगा दशहरा पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त
x
एक हैं गंगा दशहरा का त्योहार
ज्योतिष। हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार पडते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं इन्हीं में से एक हैं गंगा दशहरा का त्योहार जो कि मां गंगा के धरती पर अवतरण का का दिन माना जाता हैं हर साल गंगा दशहरा का त्योहार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता हैं इस बार गंगा दशहरा का पर्व 30 मई दिन मंगलवार यानी आज पड़ा हैं इसी दिन ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल भी हैं।
इस दिन पूजा पाठ और स्नान दान का खास महत्व होता हैं कहा जाता हैं कि गंगा दशहरा के शुभ दिन पर पवित्र नदी गंगा में स्नान करने व डुबकी लगाने से जातक के सभी पापों का नाश हो जाता हैं और सुख में वृद्धि होती हैं इस दिन गंगा घाटों पर स्नान के बाद दान के कार्य भी किए जाते हैं ऐसा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता हैं तो आज हम आपको गंगा दशहरा पर शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 29 मई को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर हो गया हैं और इसका समापन 30 मई दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में गंगा दशहरा का पर्व 30 मई दिन मंगलवार यानी की आज मनाया जा रहा हैं।
गंगा दशहरा के दिन स्नान दान व पूजा पाठ के साथ ही अगर गरीबों और जरूरतमंदों को कुछ चीजों का दान किया जाए तो विशेष लाभ मिलता हैं। इस दिन आप किसी भी चीज़ का दान करते हैं तो उसकी संख्या दस होनी चाहिए। इस दिन हवन पूजन करना भी उत्तम होता हैं।
Next Story