धर्म-अध्यात्म

Ganga Dussehra 2025 Wishes: शुभ योग में आज गंगा दशहरा, इन संदेशों के साथ दें अपनों को शुभकामनाएं

Anurag
5 Jun 2025 7:15 AM IST
Ganga Dussehra 2025 Wishes: शुभ योग में आज गंगा दशहरा, इन संदेशों के साथ दें अपनों को शुभकामनाएं
x
Ganga Dussehra 2025 Wishes: हिंदू धर्म में इस पर्व का आस्था, विश्वास, पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के साथ-साथ दान-दक्षिणा, भजन-कीर्तन, हवन आदि जैसे शुभ कार्य करते हैं। इस दौरान सभी एक दूसरे को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने प्रियजनों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
आज यानी 5 जून 2025 को गंगा दशहरा का पर्व पूरे भारत में मनाया जा रहा है। यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। मान्यता है कि इस दिन देवी गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इसे गंगा अवतरण दिवस भी कहते हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान और पूजा-पाठ से जुड़े कार्य करने पर व्यक्ति को रोगों और संकटों से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावा साधक के 10 तरह के पाप भी नष्ट होते हैं, जिनमें कठोर वाणी, दूसरे के धन को लेने का विचार, दूसरों का बुरा, निषिद्ध हिंसा, परस्त्री गमन, बिना दी हुई वस्तु को लेना, व्यर्थ की बातों में दुराग्रह, चुगली, झूठ बोलना, दूसरों का अहित करना शामिल है।
भारत माता के हृदय से निकल कर, सभी पापों का नाश करने वाली
पतित पावनी मां गंगा को शत-शत नमन
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
गंगा मैया सदैव आपकी सभी नकारात्मकताओं से रक्षा करें
तथा आपको खुशियां और वैभव प्रदान करें
आपको और आपके परिवार को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएंमैं पतित पावनी गंगा, रखों तुम मेरा मान
छोड़कर गुणगान मेरा, चलाओ स्वच्छता अभियान
गंगा दशहरा की शुभकामनाएंराम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे ।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥
गंगा दशहरा की शुभकामनाएंसुख और दुःख जीवन के रंग हैं
सब सही है अगर श्रद्धा संग है
गंगा मैया के ध्यान में मलंग हैं
हैपी गंगा दशहरा कहने का ये नया ढंग है
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
पावन धारा गंगा आई, पुण्य सभी के संग लाई।
दशहरा पर करें स्नान, पाएं जीवन का कल्याण।
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
मां गंगे का आज है दिन, करें स्मरण हर पल-छिन।
दशहरे पर शुभ आशीष मिले, हर मन पावन हो चले।
गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
पुण्य की यह घटा छाई है,
मां गंगा की कृपा लाई है।
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
राजा सगर के पुत्रों का काटा था जिसने श्राप,
उस गंगा मां के दर्शन से कट जाते हैं सब पाप
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
Next Story