धर्म-अध्यात्म

Ganga Dussehra 2025: आज गंगा दशहरा के दिन अपनाएं ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Anurag
5 Jun 2025 6:57 AM IST
Ganga Dussehra 2025: आज गंगा दशहरा के दिन अपनाएं ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
x
Ganga Dussehra 2025: इस साल गंगा दशहरा का पर्व 5 जून 2025, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन भक्त गंगा में डुबकी लगाते हैं और मां गंगा की अराधना करते हैं. कहते हैं कि गंगा में डुबकी लगाने से न केवल पाप मिटते हैं, बल्कि देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान के बाद विधि-विधान से मां गंगा का पूजन करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान दें. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पैसों की तंगी से जूझ रहा है तो उसे गंगा दशहरा के दिन कुछ उपाय अपनाने चाहिए. ये उपाय धन के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे और तरक्की के रास्ते खोलेंगे|
गंगा दशहरा के दिन अपनाएं ये विशेष उपाय:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से कर्ज में डूबा हुआ है और बहुत मेहनत के बाद कर्ज से समस्या दूर नहीं हो रही तो गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान अवश्य करें. इसके बाद अपनी लंबाई के बराबर का एक काला धागा लें और एक नारियल लें. फिर इस नारियल पर काले धागे को लपेट दें और शिवलिंग के समक्ष रख दें. भगवान शिव से प्रार्थना करें कि जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्त करें. इसके बाद शाम के समय उस नारियल को बहते पानी में प्रवाहित कर दें|
अगर किसी व्यक्ति को नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में रुकावटें आ रही हैं और बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है तो गंगा दशहरा के दिन एक मिट्टी का घड़ा लेकर आएं. फिर इस घड़े में गंगाजल की कुछ बूंदे और थोड़ी सी शक्कर डालें. इसके बाद इसमें पानी भरकर किसी जरूरतमंद को दान कर दें. आप चाहें तो इसे मंदिर में भी दान कर सकते हैं|
धर्म शास्त्रों के अनुसार मां गंगा को भगवान शिव की जटाओं में स्थान प्राप्त है और इसलिए गंगा दशहरा के दिन भोलेनाथ की पूजा का भी खास महत्व होता है. गंगा दशहरा के दिन शिव मंदिर जाएं और गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें. इसके बाद अभिषेक थोड़ा सा जल बचा लें और उसे घर लेकर आएं. इस जल का पूरे घर में छिड़काव करें. ऐसा करने से घर में निगेटिविटी नहीं आती|
Next Story