- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ganga Dussehra 2023:...
धर्म-अध्यात्म
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
Rounak Dey
24 May 2023 4:16 PM GMT
x
जीवन में नहीं रहेगी कोई कमी
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 30 मई को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन विधि पूर्वक मां गंगा की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गंगा नदी के जल को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य अपने पापों से मुक्त हो जाता है। स्नान के साथ-साथ इस दिन दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन स्नान के बाद राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करना शुभ होता है...
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 29 मई 2023 को दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन 30 मई 2023 दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर होगा। उदया तिथि 30 मई को प्राप्त हो रही है, इसलिए इसी दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।
Next Story