धर्म-अध्यात्म

Ganesh Chaturthi : गणपति स्थापना का मुहूर्त और योग

Tara Tandi
7 Sep 2024 10:54 AM GMT
Ganesh Chaturthi : गणपति स्थापना का मुहूर्त और योग
x
Ganesh Chaturthi ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन गणेश चतुर्थी को बहुत ही खास माना गया है जो कि गणपति साधना आराधना को समर्पित दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का पावन पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
आपको बता दें कि भाद्रपद माह में गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक भगवान गणेश की पूजा अर्चना का विधान होता है। भाद्रपद का महीना गणपति को समर्पित किया गया है। ऐसे में इस महीने भगवान की आराधना शुभ मानी गई हैं इस साल गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 7 सितंबर दिन शनिवार यानी आज देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन घर घर में गणपति विराजमान किए जाते हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त और योग की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
गणेश चतुर्थी की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी की शुरुआत सितंबर माह में 6 सितंबर को हो चुका है। यह अगले दिन 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर दिन शनिवार यानी आज मनाया जा रहा है इस दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 4 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। ऐसे में भक्तों को भगवान की मूर्ति स्थापना के लिए कुल मिलाकर 2 घंटे 30 मिनट का समय मिल रहा है।
गणेश चतुर्थी पर भगवान की प्रतिमा स्थापना के साथ ही दो ऐसे शुभ योग बन रहे हैं जिनमें गणपति बप्पा की पूजा करना बेहद शुभ और मंगलकारी होगा। इसमें एक योग रवि और दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग है। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट तक है। इसबीच गणपति की प्रतिमा घर में विराजमान कर उनकी पूजा करें ऐसा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Next Story