धर्म-अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश भगवान को इन 10 चीजों का लगा सकते हैं भोग, बप्प होंगे प्रशंन

Tulsi Rao
6 Sep 2021 9:18 AM GMT
Ganesh Chaturthi 2021: गणेश भगवान को इन 10 चीजों का लगा सकते हैं भोग, बप्प होंगे प्रशंन
x
हर साल की तरह इस साल भी बप्पा के आने का समय आ गया है। इस साल 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। देशभर में इस दिन से 10 दिन के लिए गणेशोत्सव आयोजित किया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर साल की तरह इस साल भी बप्पा के आने का समय आ गया है। इस साल 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। देशभर में इस दिन से 10 दिन के लिए गणेशोत्सव आयोजित किया जाता है। इन दस दिनों में भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनके मनपसंद भोग लगाए जाते हैं। मान्यता है कि गणेश भगवान की कृपा से रिद्धि-सिद्धि और सुख शांति प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं बप्पा को प्रसन्न करने के लिए लगाए जाने वाले 10 तरह के भोग के बारे में।

1) बप्पा को भोग लगाने की बात हो तो जुबां पर सबसे पहला नाम मोदक का आता है। भगवान गणेश के जन्मोत्सव के दिन आप मोदक का भोग लगया है।
2) दुसरे दिन के भोग के लिए बप्पा को प्रिय मोतीचूर के लड्डू चढ़ाएं। बाल रूप में पूजन करते हुए बप्पा को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।
3) घर में बने स्वादिष्ट बेसन के लड्डू का भोग भी बप्पा को लगाया जा सकता है। प्रसाद के तौर पर बने बेसन के लड्डू घर में भी सभी को खूब पसंद आएंगे।
4) पूजा के चौथे दिन फल के भोग में भगवान गणेश को केला अर्पित कर सकते हैं। सनातन धर्म में ये भोग के लिए उत्तम माना जाता है।
5) स्वादिष्ट मखाने की खीर भी गणपति जी के भोग के लिए बनाई जा सकती है। घर में इसे बनाएं और भगवान को भोग लगाएं।
6) पूजा के छठे दिन नारियल का भोग लगाएं। यकीनन नारियल के भोग से भगवान गणेश प्रसनन हो सकते हैं।
7) घर में बने भोग का स्वाद अलग ही होता है। ऐसे में आप मेवा लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
8) दूध से बना कलाकंद भी बप्पा को जरूर पसंद आएगा। आप भगवान को 10 दिन में से किसी दिन भी कलाकंद का भोग लगा सकते हैं।
9) श्रीखंड भी बप्पा के भोग के लिए बनाया जा सकता है। ऐसे में केसर से बनाएं गए श्रीखंड बप्पा को जरूर अर्पित करें!
10) आखिरी दिन बप्पा के बाजार से या फिर घर में ही तरह-तरह के मोदक का भोग लगा सकते हैं।


Next Story