धर्म-अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2021 Chocolate Modak: बप्पा के स्वागत के लिए बनाए चॉकलेट मोदक, जानें विधि

Tulsi Rao
8 Sept 2021 10:05 PM IST
Ganesh Chaturthi 2021 Chocolate Modak: बप्पा के स्वागत के लिए बनाए चॉकलेट मोदक, जानें विधि
x
आप भी अपने घर गणपति लाने वाले हैं और उनका मन पसंद मोदक भोग चढ़ाना चाहते हैं तो आप चॉकलेट मोदक का प्रसाद चढ़ा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं चॉकलेट मोदक बनाने आसान रेसिपी के बारे में.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Ganesh Chaturthi 2021 Chocolate Modak Recipe: देश भर में 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के पावन पर्व की शुरुआत होगी. इस दिन लोग घरों में धूम-धाम से घर में गणपति बप्पा का स्वागत करेंगे. 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में लोग भगवान गणेश को तरह-तरह के मिष्ठान चढ़ाते है.

इस त्योहार की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. आप भी अपने घर गणपति लाने वाले हैं और उनका मन पसंद मोदक भोग चढ़ाना चाहते हैं तो आप चॉकलेट मोदक का प्रसाद चढ़ा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं चॉकलेट मोदक बनाने आसान रेसिपी के बारे में-
चॉकलेट मोदक बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
डार्क चॉकलेट-250 ग्राम
नारियल का बुरादा-100 ग्राम
बादाम-2 चम्मच (कटा हुआ)
काजू-2 चम्मच (कटा हुआ)
पिस्ता-2 चम्मच (कटा हुआ)
कंडेंस्ड मिल्क-50 ग्राम
घी-1 चम्मच
चॉकलेट मोदक बनाने की विधि
चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सबसे पहले डार्क चॉकलेट लें और उसे पिघला लें.
चॉकलेट पिघलने के लिए पैन में पानी डालकर ऊपर से एक कटोरी रखकर चॉकलेट पिघलाएं.
फिर एक पैन में घी डालकर काजू, बादाम, पिस्ता और नारियल डालकर थोड़ी देर भूनें.
फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और एक मिश्रण तैयार कर लें.
अब इसमें पिछली हुई चॉकलेट मिलाएं और थोड़ी देर ठंडा होने दें.
अब इसकी लोई बनाएं और सांचे में डालकर दबा दें.
आपका चॉकलेट मोदक तैयार है.
इसे बप्पा को भोग लगाएं.


Next Story