धर्म-अध्यात्म

सावन के पहले सोमवार पर बना गजकेसरी योग, जानिए किन राशियों के लिए होगा शुभ

Tara Tandi
18 July 2022 12:14 PM GMT
सावन के पहले सोमवार पर बना गजकेसरी योग, जानिए किन राशियों के लिए होगा शुभ
x
हिंदू धर्म में सावन का महीना खास माना जाता है। मान्यता है भगवान शिव को ये महीना विशेष प्रिय है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में सावन का महीना खास माना जाता है। मान्यता है भगवान शिव को ये महीना विशेष प्रिय है। सावन 14 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और आज 18 जुलाई यानि कि आज सावन का पहला सोमवार है और इस शुभ अवसर पर एक बेहद शुभ योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष अनुसार सावन के पहले सोमवार को गजकेसरी योग का बन रहा है। जब किसी राशि में एक साथ गुरु और चंद्रमा स्थित होते हैं तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है। 18 जुलाई को सुबह करीब साढ़े छह बजे चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करते ही गजकेसरी योग बना है।

ज्योतिष के अनुसार गजकेसरी योग में भोलेनाथ की उपासना बहुत ही फलदायी मानी जाती है। आइए जानते हैं के सावन के पहले सोमवार पर बना गजकेसरी योग किन राशियों के लिए शुभ होने वाला है।
वृष राशि: आप लोगों के लिए गजकेसरी योग का निर्माण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं।परिवार में शुभ और मंगल कार्यों के योग बनेंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कर्क राशि: गजकेसरी योग बनने से आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। भाग्य का भी इस समय आपको साथ मिलता दिख रहा है। नए काम की शुरुआत और संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आप वाहन या घर खरीद सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगी छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए गजकेसरी योग का निर्माण लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप व्यापार के काम से छोटी- बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी समय बहुत शुभ रहने वाला है। इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
मीन राशि: गजकेसरी योग आपकी राशि में ही बन रहा है। इसलिए यह योग मीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। कर्ज में डूबा रुपया भी वापस मिल सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
Next Story