धर्म-अध्यात्म

शरद पूर्णिमा पर बना गजकेसरी योग बदल देगा इन 4 राशियों का भाग्य

Subhi
9 Oct 2022 10:18 AM IST
शरद पूर्णिमा पर बना गजकेसरी योग बदल देगा इन 4 राशियों का भाग्य
x
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल इस दिन ग्रहों का बहुत ही सुंदर संजोग बन रहा है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा और बृहस्पति मीन राशि में गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं।

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल इस दिन ग्रहों का बहुत ही सुंदर संजोग बन रहा है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा और बृहस्पति मीन राशि में गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। गजकेसरी योग के निर्माण से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, गजकेसरी योग के निर्माण से किन राशि वालों का भाग्योदय होना तय है-

मिथुन राशि-

वाणी में मधुरता रहेगी।

सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

कारोबार में लाभ बढ़ेगा।

परिवार में सुख शान्ति रहेगी।

भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि-

मन शान्त रहेगा।

कारोबार में सुधार होगा।

किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

लाभ के अवसर मिलेंगे।

आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।

कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि-

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा।

मानसिक शान्ति रहेगी।

भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि-

मन प्रसन्न रहेगा।

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।

आय में वृद्धि होगी।

किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।


Next Story