- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 24 नवंबर को गुरु के...
24 नवंबर को गुरु के मार्गी होने से बन रहा गजकेसरी राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश कर गए थे। इसके साथ ही 24 नवंबर को अपनी स्वराशि मीन राशि में ही मार्गी होने वाले हैं। गुरु के मार्गी होने से गजकेसरी योग बन रहा है। ऐसे में कई राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। बता दें कि जब कुंडली में गुरु और चंद्र लग्न, चौथे या फिर दसवें भाव में होते हैं तो यह योग बनता है। यह योग काफी बलवान माना जाता है। जानिए किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
24 नवंबर को गजकेसरी योग बनने से धन योग सबसे ज्यादा प्रबल हो जाते हैं। ऐसे में जातकों को गज के समाज शक्ति और धन दौलत प्राप्त होती है। इसके साथ ही सोच समझ से लिए गए फैसले और कार्य में सफलता जरूर मिलती है।
मेष राशि
इस राशि में गजकेसरी योग 12वें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सही होगी। फिजूल खर्चों पर विराम लगेगा। इसके साथ ही लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को भी सफलता प्राप्त होगी। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है, तो इस अवधि में करना शुभ होगा। इसके साथ ही बिजनेस के सिलसिले में कोई यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि में गजकेसरी योग पंचम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान सुख मिलेगा। इसके साथ ही व्यापार और करियर में भी लाभ मिलने के आसार है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
तुला राशि
तुला राशि में जातकों के लिए गजकेसरी कई खुशियां लेकर आ सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसके साथ ही उच्च अधिकारी का साथ आपको मिल सकता है। लंबे समय से खराब स्वास्थ्य अब सही हो जाएगा। अगर अविवाहित है, तो शादी के कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता पक्का हो सकता है।





