धर्म-अध्यात्म

full moon : 26 दिसंबर या 27 दिसंबर साल की आखिरी पूर्णिमा कब है, जानें

25 Dec 2023 2:00 AM GMT
full moon : 26 दिसंबर या 27 दिसंबर साल की आखिरी पूर्णिमा कब है, जानें
x

साल की आखिरी पूर्णिमा 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। दरअसल खरमास और मार्गशीर्ष पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन दान पुण्य का बहुत ही ज्यादा महत्व है। खरमास होने के कारण इस पूर्णिमा पर दान करना बहुत फलदायी मानी जात है। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर को मनाई जा रही है। …

साल की आखिरी पूर्णिमा 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। दरअसल खरमास और मार्गशीर्ष पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन दान पुण्य का बहुत ही ज्यादा महत्व है। खरमास होने के कारण इस पूर्णिमा पर दान करना बहुत फलदायी मानी जात है। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर को मनाई जा रही है। दरअसल मार्गशीर्ष, शुक्ल पूर्णिमा सुबह 05:46 बजे 26 तारीख को शुरू हो रही है। इसका समापन 27 दिसंबर को सुबह 06:02 बजे तक है। पूर्णिमा के दिन लोग पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा अर्चना करना चाहिए उदयातिथि के अनुसार, साल की आखिरी पूर्णिमा यानि मार्गशीर्ष पूर्णिमा 27 दिसंबर को मान्य होगी और लेकिन पूर्णिमा का चांद 26 दिसंबर की रात दिखेगा, इसलिए 26 दिसंबर को ही पूर्णिमा मनाई जा रही है।

स्नान-दान का समय- 26 दिसंबर को दिनभर पूर्णिमा के स्नान-दान का मुहूर्त है। इस पावन दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अधिक से अधिक ध्यान करें। पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा अवश्य करें। चंद्रमा को अर्घ्य देने से दोषों से मुक्ति मिलती है।

    Next Story