धर्म-अध्यात्म

12 राशियों का फल,जानें अपने किस्मत का हाल

Kajal Dubey
16 Dec 2021 2:39 AM GMT
12 राशियों का फल,जानें अपने किस्मत का हाल
x
16 दिसंबर, गुरुवार को शिव और सिद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।16 दिसंबर, गुरुवार को शिव और सिद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जिससे 6 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज मेष राशि वालों को समस्या से राहत मिल सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए फायदे वाला दिन है। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कन्या राशि वालों के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल है और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। तुला राशि वाले लोगों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। साथ ही मकर राशि वालों की आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। इनके अलावा वृष, सिंह, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राश वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष - पॉजिटिव- आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिल सकती है। जिसकी वजह से आप अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। हालांकि काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी कार्य कुशलता और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों और युवाओं को अपने कैरियर संबंधी कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे परंतु प्रयासरत रहें,समय रहते हल भी हो जाएंगे। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों की समस्याओं से दूर ही रहे।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में फायदे के योग हैं। कोई भी डील करने से पहले पेपर अच्छे से चेक कर ले। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट पर टीम वर्क में काम करने से उचित रिजल्ट मिलेंगे।
लव- कुछ समय अपने मित्रों और परिवार जनों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ अपने खुद का ध्यान भी रखना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
वृष - पॉजिटिव- आप पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेने की जरूरत है। किसी विवाह समारोह में भी जाने का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- कोई वाद विवाद जैसी स्थिति बनने की आशंका है। इसलिए वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का ही चयन करें।संतान से संबंधित परेशानी में उसका सहयोग करना तथा मनोबल बढ़ा कर रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। मार्केटिंग या मीडिया संबंधित कामों को बहुत ही सावधानी से करें या स्थगित ही रखें। अचानक किसी व्यक्ति से मुलाकात में बिजनेस संबंधित योजनाओं का आदान-प्रदान होगा।
लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता भी आ सकता है।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। स्वस्थ बने रहने के लिए योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन - पॉजिटिव- आपके सकारात्मक तथा उदारवादी दृष्टिकोण द्वारा रिश्तेदारों तथा घर परिवार में भी संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से सभी व्यवस्था उचित बनी रहेंगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ व्यक्तिगत कारणों की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में स्टाफ तथा कर्मचारियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। उन्हें कुछ अथॉरिटी देना उचित है। इससे आपका कार्य भार हल्का होगा। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थिति हुई है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। खानपान के मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क - पॉजिटिव- कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है, इसलिए अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। आप की उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों के उठने से संबंधों में कटुता आएगी और इसकी वजह से वर्तमान में भी समस्याएं उठ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा संबंधी अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति अनुकूल है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी कुछ विचार विमर्श होगा।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य सौहार्दपूर्ण रहेगा।परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से आप राहत महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह - पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या से आपके काम समय पर पूरे होंगे। परिवार की जरूरतों के प्रति आप जागरूक रहेंगे। किसी खास इंसान से मुलाकात बहुत उत्तम रहेगी। समस्या का समाधान भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी विपरीत परिस्थिति में उत्तेजित होने से नुकसान हो सकता है।इसलिए धैर्य बनाकर रखें।संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। परंतु डांट फटकार के बजाय प्यार से समझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- नए कामों से संबंधित योजनाएं बनाई हैं तो उन पर काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। इस समय वर्तमान कार्यों को ही निपटाना उचित है। मशीनरी से जुड़े बिजनेस में ज्यादा फायदा होने के योग हैं।
लव- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचें, वरना इमेज खराब हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या - पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय का सदुपयोग करें। बच्चों के शिक्षा संबंधित फायदेमंद योजनाएं पूरी होंगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव- किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर परिवार में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती हैं।अगर कोई वाहन से संबंधित लोन लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार करने की जरूरत है।
व्यवसाय- उत्तम व्यवसायिक ऑर्डर मिलेंगे साथ ही नए काम की शुरुआत भी होगी। अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रख कर पूरी तरह से मेहनत करें। अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के सामने उजागर न करें।
लव- घर की व्यवस्था उचित और अनुशासित बनी रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- सिर दर्द में माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 6
तुला - पॉजिटिव- आज आपका पूरा ध्यान घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगा रहेगा।स्त्रियां अपने घरेलू कार्यों तथा प्रोफेशन कार्यों को को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी, और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफल होने के लिए अभी बहुत अधिक प्रयासों की जरूरत है। दूसरों की नकारात्मक बातों पर व्यतीत होने की बजाय अपने कार्यों में ही मस्त रहें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य तथा मान सम्मान के प्रति अधिक ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय स्थल पर उचित व्यवस्था रहेगी। आपके काम करने का नया तरीका सफल रहेगा। आपके कामों की तारीफ होगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझाव को प्राथमिकता मिलेगी। बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। अचानक ही किसी प्रयोजन में मित्रों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- छोटी मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। नजला जुकाम रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए बेहतर समय है। घर में नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। हिम्मत तथा साहस के बल पर आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटा लेंगे।
नेगेटिव- किसी रिश्तेदारी से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा और इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए अपना मनोबल बनाए रखें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और कैरियर को लेकर ज्यादा फोकस रहे।
व्यवसाय- जॉब और बिजनेस में आपकी कोशिशों से अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी। परंतु नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल ना रखें। बैंक संबंधी गतिविधियों को समय पर अवश्य पूरा करें।
लव- परिवार जनों अथवा जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट का सिस्टम बिगड़ सकता है। कुछ समय बिल्कुल भी हल्का आहार लेने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
धनु - पॉजिटिव- किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। काफी समय से चल रही कोई दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल मैं जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- अत्यधिक इगो रखने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से दिन अच्छा है। फोन या ई-मेल के जरीये महत्वपूर्ण फायदेमंद सूचना मिल सकती है। आर्थिक लेन-देन करते वक्त सावधान रहना होगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को उपलब्धि मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जिसकी वजह से घर का वातावरण भी डिस्टर्ब हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
मकर - पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी रूपरेखा बना ले।कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेगी। कोई मनपसंद उपहार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। घर में बहुत अधिक टोका टाकी रखने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। कुछ समय परिवार तथा बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें तथा उनकी दिक्कतों को दूर करने में सहायता दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफलता पाएंगी। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में पॉजिटिव वातावरण की वजह से कार्य क्षमता में भी निखार आएगा।
लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ - पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों तथा अनुभवी लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।तथा आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों मैं बांटने का प्रयास करें। आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए और अधिक समय मिल पाएगा।
नेगेटिव- बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने से मन में कुछ झुंझलाहट रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से काम ले। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे ,जिसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामकाज में सुधार होगा। किसी काम को लेकर आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी कोशिश करें। सफलता मिलनी निश्चित है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल उचित बना रहेगा।
लव- पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमियां उपज सकती हैं।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें, किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
मीन - पॉजिटिव- कुछ चुनौतियां आएंगी पर आप अपने प्रयासों द्वारा उनका सामना भी कर लेंगे। अपना आत्म विश्लेषण तथा आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति ज्यादा रहेगी। इसलिए अनावश्यक खर्चाे से परहेज करें। खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय सोच समझ कर लेना जरूरी है।
व्यवसाय- जल्दी ही आपके सपने साकार होने वाले हैं। आप अपनी कार्य क्षमता और नॉलेज से कोई मुश्किल काम हल कर लेंगे। कमीशन बीमा संबंधित कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार रहेगा।
लव- पति-पत्नी बीच कुछ कहासुनी जैसी स्थिति बन सकती है। समझदारी से काम ले वरना इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- सर्दी और पोलूशन से अपना बचाव रखें। खांसी जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है। लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1


Next Story