धर्म-अध्यात्म

कल से शुक्र ग्रह मकर व धनु समेत इन राशियों के जीवन में मचाएंगे हलचल

Subhi
10 Nov 2022 5:43 AM GMT
कल से शुक्र ग्रह मकर व धनु समेत इन राशियों के जीवन में मचाएंगे हलचल
x
ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन को काफी अहम माना गया है। ग्रहों के गोचर का असर देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022, शुक्रवार को ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन को काफी अहम माना गया है। ग्रहों के गोचर का असर देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022, शुक्रवार को ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र को सुख-संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और धन आदि का कारक माना गया है। शुक्र राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के जीवन में बेहद शुभ प्रभाव डालेगा। जानें शुक्र राशि परिवर्तन से किन राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत-

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह- सिंह राशि वालों को शुक्र गोचर काल में धन लाभ की संभावना है। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधाओं में खर्च करेंगे। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है।

तुला- तुला राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा।

कुछ ही दिनों बाद इन राशि वालों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। करियर में आप अच्छा करेंगे।


Next Story