धर्म-अध्यात्म

कल से इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, सूर्यदेव डालेंगे अशुभ प्रभाव

Subhi
15 July 2022 3:47 AM GMT
कल से इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, सूर्यदेव डालेंगे अशुभ प्रभाव
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वर्तमान में सूर्यदेव मिथुन राशि में विराजमान हैं। 16 जुलाई को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य सुबह 07 बजकर 22 मिनट के बाद मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वर्तमान में सूर्यदेव मिथुन राशि में विराजमान हैं। 16 जुलाई को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य सुबह 07 बजकर 22 मिनट के बाद मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूर्य गोचर को संक्रांति के नाम से जानते हैं। कर्क राशि में सूर्य के जाने पर इसे कर्क संक्रांति कहा जाता है। इन राशियों के लोग सूर्य गोचर काल में रहें सावधान-

धनु- सूर्य गोचर से धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्तमान में धनु राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। इस राशि पर साढ़ेसाती का असर जनवरी 2023 तक रहेगा। सूर्य गोचर काल में आपको वाहन प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पैसों के मामले में लापरवाही न करें।

मकर- मकर राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन मुश्किलें खड़ी कर सकता है। वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर काबू रखें और धैर्य रखें।

मीन- सूर्य गोचर मीन राशि के पंचम भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों पर सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें व अपने काम तय समय सीमा में पूरा करने की कोशिश करें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।


Next Story