धर्म-अध्यात्म

आज से शनि हुए मार्गी, जुलाई 2022 तक इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, जाने

Bhumika Sahu
11 Oct 2021 6:37 AM GMT
आज से शनि हुए मार्गी, जुलाई 2022 तक इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, जाने
x
शनिदेव 23 मई 22021 से मकर राशि में वक्री (उल्टी) चाल रहे थे और आज यानी 11 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 11 मिनट पर मार्गी (सीधी चाल) हो गए हैं। अब शनि मकर राशि में 29 अप्रैल 2022 तक मार्गी रहेंगे। इसके बाद वह कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। जानिए शनि की मार्गी अवस्था का सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शनिदेव 23 मई 22021 से मकर राशि में वक्री (उल्टी) चाल रहे थे और आज यानी 11 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 11 मिनट पर मार्गी (सीधी चाल) हो गए हैं। अब शनि मकर राशि में 29 अप्रैल 2022 तक मार्गी रहेंगे। इसके बाद वह कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। जानिए शनि की मार्गी अवस्था का सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

मेष- मेष राशि वालों को इस दौरान शुभ फलों की प्राप्ति होगी। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं तो अब दूर होने लगेंगे। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी।
वृषभ- इस राशि के जातकों की समस्याएं एक-एक करके खत्म होने लगेंगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा।
मिथुन- मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। शनि की ढैय्या से पीड़ित इस राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होने लगेंगे। भाग्य साथ देगा और अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे।
कर्क- आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याएं खत्म होने लगेंगी। रोजगार में परिवर्तन के योग बनेंगे। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह- सिंह राशि वाले इस दौरान ऊर्जावान रहेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आप अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम रहेंगे। सेहत संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
कन्या- कन्या राशि वालों की परेशानियों का अंत होगा। जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनेंगे। नौकरी पेशा वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है।
तुला- तुला राशि के जातकों के जीवन में बड़े-बड़े बदलाव आएंगे। शनि ढैय्या का प्रभाव आप पर कम रहेगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
वृश्चिक- इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिन कामों में प्रयास कर रहे हैं, सफलता हासिल होगी। इस दौरान आप ऊर्जावान रहेंगे। आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे।
धनु- धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में खुशियों का आगमन होगा।
मकर- शनि की साढ़े साती से पीड़ित इस राशि वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है। सेहत उत्तम रहेगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभकारी रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। यह समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।
मीन- मीन राशि वालों की आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।


Next Story