- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- पंजाब से लेकर असम तक...
धर्म-अध्यात्म
पंजाब से लेकर असम तक विशेष तरीके से मनाया जाता है बसंत पंचमी का त्योहार, होते हैं महा आयोजन
SHIDDHANT
16 Jan 2026 11:33 PM IST

x
Delhi दिल्ली। मकर संक्रांति के बाद देशभर में बसंत पंचमी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाएगा। बसंत पंचमी को विद्या की देवी मां सरस्वती और फाल्गुन के महीने के आगमन के तौर पर मनाया जाता है, लेकिन देश के अलग-अलग राज्यों में बसंत पंचमी को मनाने का तरीका भी अलग है।
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में भव्य तरीके से बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। घर से लेकर शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक पंडालों में मां की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजन होता है और रात भर भक्ति गीत गाए जाते हैं। बंगाल में बसंत पंचमी के दिन 'हाते खोड़ी' भी होता है। इस दिन माता-पिता बच्चों को पहला अक्षर लिखना सिखाते हैं। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन 'हाते खोड़ी' करने से बच्चे पर मां सरस्वती की विशेष कृपा होती है।
पंजाब और हरियाणा में बसंत पंचमी को पीली सरसों के लहलहाते खेतों से जोड़कर देखा जाता है। बसंत पंचमी सरसों की फसल के पकने का संकेत देता है। इस दिन पंजाब और हरियाणा में पीले वस्त्र पहनकर पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया जाता है। इसके साथ ही पतंग भी उड़ाई जाती है।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज के घाटों पर विशेष गंगा आरती का आयोजन होता है और स्नान का भी विशेष महत्व माना गया है। बसंत पंचमी के दिन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान करना फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि पवित्र नदी में स्नान से सारे पापों का नाश होता है और घर में समृद्धि का वास होता है।
राजस्थान और गुजरात में बसंत पंचमी के दिन पतंगबाजी के बड़े आयोजन किए जाते हैं। इस दिन लोग पीले कपड़ों से लेकर पीले फूलों की माला भी धारण करते हैं। राजस्थान और गुजरात में बसंत पंचमी को नए ऊर्जावान मौसम के रूप में देखा जाता है। वहीं, तेलंगाना के बासर में मां सरस्वती का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है, जहां बसंत पंचमी के दिन 'अक्षर अभ्यासम' का आयोजन होता है। इसमें बच्चों को शिक्षित करने के प्रयास से लिखना और पढ़ना सिखाया जाता है और विद्या से जुड़ी चीजों का दान भी किया जाता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsबसंत पंचमीमां सरस्वतीविद्या की देवीहाते खोड़ीराजस्थानगुजरातपंजाबहरियाणापश्चिम बंगालओडिशाअसमवाराणसीप्रयागराजत्रिवेणी संगमपीले कपड़ेसरसों के खेतपतंगबाजीस्नानअक्षर अभ्यासमबासर
Next Story





