धर्म-अध्यात्म

23 मई से शनि की कुंभ और मिथुन समेत इन 5 राशियों पर टेढ़ी नजर

Tara Tandi
8 May 2021 8:44 AM GMT
23 मई से शनि की कुंभ और मिथुन समेत इन 5 राशियों पर टेढ़ी नजर
x
शनि के चाल परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| शनि के चाल परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर शनि देव शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इस साल शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि 23 मई 2021 दिन रविवार को शनि मकर राशि में व्रकी होंगे। यानी 23 मई से शनि उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को फिर से मार्गी यानी सीधी चाल लेंगे। इस दौरान जानिए किन राशियों को रहना होगा सतर्क-

1. मिथुन- वर्तमान में मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में इस राशि वालों के शनि की चाल परिवर्तन के दौरान कष्ट बढ़ सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है।
शनि के राशि परिवर्तन करते ही इन राशियों पर शुरू हो जाएगी शनि ढैय्या, जानिए बुरे प्रभाव से बचाव के उपाय
2. तुला- तुला राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या का असर है। शनि की वक्री यानी उल्टी चाल आपके जीवन में मुश्किलें ला सकती है। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। सेहत और खान-पान का ध्यान रखें। पिता के साथ आपसी मतभेद से बचें। यात्रा के दौरान कष्ट मिल सकता है।
3. धनु- इस समय धनु राशि वालों शनि की साढ़े साती चल रही है। शनि की वक्री चाल के समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत से बचें। संपत्ति से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धन हानि के योग बन सकते हैं।
मीन वालों पर कब शुरू होगी शनि की साढ़े साती? जानिए शनिदेव के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय
4. मकर- शनि इन दिनों मकर राशि में ही विराजमान हैं। शनि की उल्टी चाल का सबसे ज्यादा मकर राशि वालों पर होगा। आप पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में आपको हर काम बेहद सर्तकता से करने की जरूरत है। वाद-विवाद से बचें। इस दौरान धैर्य से काम लें।
5. कुंभ- कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। शनि की वक्री चाल के दौरान आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इस दौरान निवेश करने से बचें। रिश्तों में दरार आ सकती है।


Next Story