धर्म-अध्यात्म

23 मार्च से देवगुरु बृहस्पति की इन राशियों पर रहेगी कृपा

Bhumika Sahu
18 March 2022 6:07 AM GMT
23 मार्च से देवगुरु बृहस्पति की इन राशियों पर रहेगी कृपा
x
ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का काफी महत्व है। ग्रह गोचर का असर सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। गुरु ग्रह 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का काफी महत्व है। ग्रह गोचर का असर सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। गुरु ग्रह 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। मान्यता है कि जब कोई ग्रह अस्त होता है तब सूर्य उसके काफी निकट आ जाता है। सूर्य के दूर जाने पर ग्रह उदित होता है। गुरु के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें किन 3 राशि वालों को करियर व व्यापार में मिलेगा विशेष सफलता-

1. मेष- गुरु ग्रह का उदित होना आपकी राशि के लिए शुभ साबित होगा। गुरु ग्रह आपकी राशि के 11वें भाव में उदित होंगे, जिसे इनकम का स्थान कहा जाता है। इसलिए आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापार में धम लाभ हो सकता है। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ होगा।
2. वृषभ- आपकी राशि के दशम भाव में गुरु ग्रह उदित होने जा रहे हैं। दशम भाव को करियर और जॉब का भाव कहा गया है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों का इंक्रीमेंट होने की संभावना है। गुरु ग्रह के उदित होने से आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है।
3. मकर- गुरु ग्रह आपकी राशि के दूसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव कहा गया है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। मार्केटिंग, वकील व शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है।


Next Story