धर्म-अध्यात्म

गुरुवार व्रत रखने से लेकर उद्यापन तक, जानें संपूर्ण विधि

Mohammed Raziq
27 July 2023 12:29 PM IST
गुरुवार व्रत रखने से लेकर उद्यापन तक, जानें संपूर्ण विधि
x
उद्यापन तक, जानें संपूर्ण विधि
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन बृहस्पति देव की पूजा भी की जाती है।
गुरुवार की पूजा के साथ-साथ व्रत पालन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, संपन्नता का वास स्थापित होता है और नकारात्मकता दूर हो जाती है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या है गुरुवार व्रत रखने की सही विधि और कैसा करना चाहिए गुरुवार व्रत का उद्यापन।
गुरुवार व्रत करने की संपूर्ण विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं।
वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) के सामने बैठें और ध्यान करें।
श्री हरि को चावल और पुष्प चढ़ाते हुए व्रत का संकल्प लें।
संकल्प लेते समय 16 गुरुवार व्रत का प्रण लेना जरूरी है।
गुरुवार व्रत में गोबर के कंडे से हवन करना शुभ होता है।
हवन सिर्फ व्रत आरंभ करने के पहले दिन करना होता है।
हवन में 5, 7 या फिर 11 बार 'ॐ गुं गुरुवे नमः' का जाप करें।
भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की आरती करें और भोग लगाएं।
पूजा के बाद कलश में जल भरकर केले के पेड़ में चढ़ाएं।
केले के पेड़ की पूजा और परिक्रमा करें।
गुरुवार व्रत के दौरान केले खाने से बचें।
गुरुवार व्रत की संपूर्ण उद्यापन विधि
गुरुवार व्रत के उद्यापन के लिए एक पहले सामग्री ले आएं।
सामग्री: चने की दाल, गुड़, हल्दी (हल्दी के उपाय), केले, पपीता और पीला वस्त्र।
16 गुरुवार पूरे होने के बाद 17वें गुरुवार को उद्यापन करें।
स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें और मंत्रों का जाप करें।
भगवान विष्णु को पांच प्रकार की पीली वस्तुएं अर्पित करें।
उन्हें गुरुवार व्रत के उद्यापन के दिन खीर का भोग लगाएं।
हाथ में जल भरकर भगवान विष्णु जी के सामने अर्पित करें।
इसके बाद आपका गुरुवार व्रत संकल्प पूरा हो जाएगा।
इसके बाद केले के पेड़ की पूजा कर गरीबों में अन्न दान करें।
अगर आप भी गुरुवार का व्रत रखते हैं तो व्रत रखने की विधि और उद्यापन की विधि के बारे में यहां से जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story