धर्म-अध्यात्म

29 जुलाई से वक्री गुरु इन राशियों को पहुंचाएंगे लाभ ही लाभ, 5 महीने रहेगी मौज

Subhi
28 July 2022 3:00 AM GMT
29 जुलाई से वक्री गुरु इन राशियों को पहुंचाएंगे लाभ ही लाभ, 5 महीने रहेगी मौज
x
देवगुरु बृहस्पति 13 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। गुरु अपनी स्वराशि मीन में 29 जुलाई से वक्री अवस्था में होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह की वक्री अवस्था का अर्थ उनकी उल्टी चाल से है।

देवगुरु बृहस्पति 13 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। गुरु अपनी स्वराशि मीन में 29 जुलाई से वक्री अवस्था में होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह की वक्री अवस्था का अर्थ उनकी उल्टी चाल से है। गुरु ग्रह को दो राशियों का स्वामी माना गया है- धनु व मीन राशि। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में अगले पांच महीने वक्री चाल चलेंगे। गुरु ग्रह की वक्री चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। जानें वक्री गुरु किन राशियों पर डालेंगे शुभ प्रभाव-

वृषभ- 29 जुलाई से गुरु के वक्री होने पर वृषभ राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

सावन का तीसरा शनिवार शनिदोष से पीड़ित इन राशियों के लिए खास, शनि का कम होगा अशुभ प्रभाव

कर्क- कर्क राशि वालों पर देवगुरु बृहस्पति की वक्री अवस्था में विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान आप धार्मिक कार्यों में बढ-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे और प्रमोशन की संभावना है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। परिवार व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को इस अवधि में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। सेहत के मामले में आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को इस अवधि में लाभ ही लाभ होने की संभावना है। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। धन लाभ हो सकता है।

मीन- मीन राशि वालों के लिए वक्री गुरु शुभ परिणाम ला सकता है। मेहनत करने वालों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि के योग बनेंगे। विदेश यात्रा का योग बनेगा।

Next Story