धर्म-अध्यात्म

14 जुलाई से इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, भगवान शंकर की होगी विशेष कृपा

Subhi
1 July 2022 4:55 AM GMT
14 जुलाई से इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, भगवान शंकर की होगी विशेष कृपा
x
देवों के देव महादेव को सावन मास समर्पित है। इस महीने की शुरुआत से पहले भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का संचालन भोलेनाथ करते हैं। इस साल सावन मास 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक रहेगा। सावन महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ सोमवार व्रत का विशेष महत्व है।

देवों के देव महादेव को सावन मास समर्पित है। इस महीने की शुरुआत से पहले भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का संचालन भोलेनाथ करते हैं। इस साल सावन मास 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक रहेगा। सावन महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ सोमवार व्रत का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए उनका जलाभिषेक किया जाता है।

सावन महीने में यूं तो भगवान शंकर सभी राशियों पर अपनी कृपा बरसाते हैं, लेकिन यह महीना तीन राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है। सावन या श्रावण मास में ग्रहों की स्थिति जानें किन राशि वालों के लिए साबित होगी लकी-

1 जुलाई से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, क्या आपकी राशि भी लिस्ट में शामिल?

मेष- मेष राशि वालों के लिए सावन मास बेहद शुभ रहने वाला है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में आपको मनोवांछित परिणाम की प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सावन मास में सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए सावन मास खुशियां लेकर आ सकता है। भोलेनाथ की कृपा से इस महीने आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। सावन महीने में प्रमोशन के इच्छुक लोगों की मनोकामना पूरी हो सकती है। इस महीने भगवान शंकर की अराधना करने से लाभ होगा।

2 जुलाई का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद खास, शनिदेव की पूजा से कटेंगे कष्ट

मकर- मकर राशि वालों पर भगवान शंकर की सावन मास में विशेष कृपा रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को आय वृद्धि मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस महीने भगवान शंकर पर बेलपत्र अर्पित करने से मनोकामना पूरी हो सकती है।


Next Story