धर्म-अध्यात्म

26 फरवरी से इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Subhi
11 Feb 2022 1:50 AM GMT
26 फरवरी से इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि
x
सभी नवग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। वैदिक शास्त्र में ग्रहों के गोचर की घटना को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।

सभी नवग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। वैदिक शास्त्र में ग्रहों के गोचर की घटना को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। 26 फरवरी 2022 को ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर होगा। मंगल इस दौरान मकर राशि में गोचर करेंगे। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष- मंगल का मकर राशि में गोचर मेष राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेगा। आपकी राशि के दशम भाव यानी कर्म भाव में मंगल गोचर होगा। मंगल आपकी राशि के ही स्वामी ग्रह हैं इसलिए आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग बनेंगे।

वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर लाभकारी साबित होगा। मंगल गोचर आपकी राशि के भाग्य यानी नवम भाव में हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह पूरा होगा। गोचर काल में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु- धनु राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी साबित होगा। मंगल गोचर आपकी राशि के द्वितीय यानी धन भाव में होगा। कला आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापारियों को अचानक मुनाफा हो सकता है।

मीन- मीन राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहेगा। मंगल गोचर आपकी राशि के 11 वें यानी आय भाव में होगा। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।


Next Story