धर्म-अध्यात्म

12 अप्रैल से मेष और मकर समेत इन राशि वालों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

Tara Tandi
25 March 2022 4:10 AM GMT
12 अप्रैल से मेष और मकर समेत इन राशि वालों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव
x

12 अप्रैल से मेष और मकर समेत इन राशि वालों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह माना गया है। राहु को भ्रम का ग्रह कहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह माना गया है। राहु को भ्रम का ग्रह कहते हैं। एक बार फिर से राहु राशि परिवर्तन के लिए तैयार हैं। 12 अप्रैल 2022 को राहु का राशि परिवर्तन होगा। राहु के गोचर का मेष से मीन राशि तक के लोगों पर प्रभाव पड़ेगा।

राहु का राशि परिवर्तन 2022-
हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल 2022 को राहु वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। राहु एक ऐसा ग्रह है जो हमेशा वक्री अवस्था में रहना पसंद करता है। राहु करीब 18 साल बाद मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानें किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव-
मेष- मेष राशि में राहु का आना आपके लिए नकारात्मक प्रभाव डालेगा। मेष राशि के लोगों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी, इस दौरान आपको गुस्से पर काबू रखना होगा। खुद को गलत काम करने से रोकना भी होगा। इस दौरान पैसों का रिस्क लेने से बचना चाहिए।
तुला- तुला राशि वालों को इस गोचर के समय सावधान रहना होगा। इस राशि में केतु विराजमान होंगे, इसलिए आपकी अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। छोटी चीजों को पाने के लिए भी आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर- मकर राशि वालों के लिए राहु का राशि परिवर्तन कष्टकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आप गलत शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। बेवजह के खर्चों से बचें।
Next Story