- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुक्रवार के आसान टोटके...

x
आज शुक्रवार का दिन है जो कि माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना को समर्पित होता हैं इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधि विधान से पूजा करते हैं और दिनभर का व्रत रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर आज के दिन कुछ टोटके व उपायों को आजमाया जाए तो जीवन की सभी परेशानियां हल हो जाती हैं और बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शुक्रवार के उपाय बता रहे हैं।
शुक्रवार के आसान टोटके—
अगर कड़ी मेहनत और योग्यता होने के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिल रही हैं तो ऐसे में आप शुक्रवार के दिन एक कच्चा नारियल और साथ ही 11 साबुत बादाम लें। अब नारियल और बादाम को एक काले वस्त्र में बांधकर जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने आपकी इच्छा जल्द ही पूरी हो जाएगी।
इसके अलावा अगर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं या फिर धन लाभ की इच्छा रखते हैं तो ऐसे में आप शुक्रवार के दिन देवी सरस्वती के मंदिर जाकर आसन पर बैठकर माता की विधिवत पूजा करें और सरसों तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से सभी काम सफल होंगे और आर्थिक संकट भी दूर हो जाएगा।
मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप शुक्रवार के दिन चंदन की माला लेकर गले में धारण करें साथ ही चंदन को पीसकर, उसका तिलक मस्तक पर लगाएं। ऐसा करने से मानसिक परेशानियों का निवारण शीघ्र हो जाता हैं।

Tara Tandi
Next Story