- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुक्रवार के उपाय आपको...

x
सप्ताह में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित होता हैं इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ और व्रत आदि भी करते हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर आज के दिन कुछ खास उपायों को किया जाए तो व्यक्ति करोड़पति बन सकता हैं और उसकी धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी तो आज हम आपको शुक्रवार के आसान उपाय बता रहे हैं।
शुक्रवार के आसान उपाय—
ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन स्नान आदि करने के बाद माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें उनकी प्रतिमा पर लाल पुष्प अर्पित करें इसके साथ ही दूध से बनी मिठाई का भोग लगाए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता हैं ऐसे में अगर आप लक्ष्मी जी का स्थाई वास चाहते हैं तो अपने घर पर तुलसी का पौधा लगाएं और रोजाना इस पौधे पर जल अर्पित करें साथ ही शुक्रवार के दिन विशेष पूजा करें ऐसा करने से लाभ जरूर मिलेगा।
धन लाभ की इच्छा रखने वाले शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी या आटा खिलाएं। इसके साथ ही आप इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों को अपनी क्षमतानुसार अन्न का दान जरूर करें ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर कृपा करती हैं जिससे आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं और मनचाहा लाभ मिलता हैं।
Next Story





