धर्म-अध्यात्म

राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए होगा फलदायी

Tara Tandi
5 Sep 2021 7:59 AM GMT
राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए होगा फलदायी
x
Venus and Mars will change zodiac on 6th September.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| शुक्र और मंगल 6 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे और मंगल बुध की कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र तुला राशि में 2 अक्टूबर और मंगल कन्या राशि में 22 अक्टूबर तक रहेंगे। दो बड़े ग्रहों के एक ही दिन राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष- गोचर काल की अवधि आप उत्साह से भरे रहेंगे। आप जिस काम में लगेंगे, उसे पूरा करेंगे। नौकरी-पेशा वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपको पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। गोचर काल के दौरान पैसों के निवेश से बचें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र का गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा से धन लाभ हो सकता है।

धनु- धनु राशि वालों को इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको निवेश से लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Next Story