धर्म-अध्यात्म

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए बना रहा है शुभ संकेत, जाने

Subhi
4 July 2021 1:53 AM GMT
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए बना रहा है शुभ संकेत, जाने
x
खगोलीय गतिविधियों और ज्योतिष की गणना के अनुसार इस माह बुध, सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

खगोलीय गतिविधियों और ज्योतिष की गणना के अनुसार इस माह बुध, सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन ग्रहों में सबसे पहले राशि परिवर्तन बुध ग्रह में होने वाला है। बुध ग्रह 7 जुलाई को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह 25 जुलाई तक रहेंगे, इसके बाद ये कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव इन चार राशियों पर पड़ रहा है। आइए जानतें हैं उन राशियों और उन पर पड़ रहे बुध के राशि परिवर्तन के प्रभाव को..

मिथुन राशि- बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है अतः स्वराशि में बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। ये राशि परिवर्तन आपके लिए सफलता के द्वार खोलने वाला है। नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता के संयोग बन रहे हैं। परिवार एवं मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए भी बुध का यह गोचर शुभ संकेत बना रहा है। ये राशि परिवर्तन आपके रुके हुए काम पूरे होने का संयोग बना रहा है। कार्य क्षेत्र में प्रगति और प्रशंसा मिलने की पूरी संभावना है। छात्रों के लिए भी ये राशि परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन नई प्रयोग या जोखिम उठाने में सहयोगी परिस्थितियों का निर्माण कर रहा है। ये समय वृश्चिक राशि वालों के लिए नया व्यापार शुरू करने या नई नौकरी करने के लिए शुभ संयोग बना रहा है।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन निवेश के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बना रहा है। इस दौरान किए गये निवेश से आपको उम्मीद से ज्यादा प्रतिफल प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले लोगों को भी नई नौकरी के मौके और सेलरी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इसके लिए स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है।


Next Story