धर्म-अध्यात्म

इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आने वाले 16 दिन वरदान के समान

Bhumika Sahu
15 Dec 2021 3:47 AM GMT
इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आने वाले 16 दिन वरदान के समान
x
ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें आने वाले 15 दिन किन लोगों के लिए शुभ रहने वाले हैं...

मूलांक 1- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में प्रयास के बाद रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। माह के मध्य में व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। माह के अंत में स्थितियां बदल सकती हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 2- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। लंबित प्रकरण का निस्तारण होगा। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी बरतें। सोच विचार कर निर्णय लें। माह के अंत में फिर स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पुराने समय से चले आ रहे विवादों का निस्तारण होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मूलांक 4- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। माह के अंत में परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 5- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके कार्यों को लेकर प्रशंसा मिलेगी। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। माह के अंत में दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
मूलांक 9- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में सोचे हुई योजनाएं धरातल पर आएंगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आ सकता है। धैर्य से कार्य करें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।


Next Story