- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- पति की लंबी आयु के लिए...
धर्म-अध्यात्म
पति की लंबी आयु के लिए जानकी जयंती पर करें ये आसान उपाय
Tara Tandi
4 March 2024 11:44 AM IST

x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन जानकी जयंती को बेहद ही खास माना गया है जो कि माता सीता की पूजा अर्चना को समर्पित दिन है इस दिन देवी मां की विधिवत पूजा की जाती है जानकी जयंती को सीता अष्टमी या सीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता सीता अवतरित हुई थी।
इस साल जानकी जयंती का त्योहार 4 मार्च दिन सोमवार यानी की आज मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने का विधान होता है मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है लेकिन इसी के साथ ही अगर सीता जयंती पर कुछ कार्यों को किया जाए तो सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
जानकी जयंती की पूजा का मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 मार्च को सुबह 8 बजकर 44 मिनट से 4 मार्च को सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक है। ऐसे में 4 मार्च को जानकी जयंती मनाई जाएगी। इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है।
सीता जयंती पर करें ये खास उपाय—
जानकी जयंती के शुभ दिन पर प्रभु राम और माता सीता की विधिवत पूजा करें। इससे जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है साथ ही सोमवार के शुभ दिन पर शिव पार्वती की भी आप विशेष आराधना कर सकते हैं ऐसा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं साथ ही मनोकामना भी पूरी होती है।
अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं बनी हुई है तो ऐसे में जानकी जयंती के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की विधिवत पूजा करें साथ ही महिलाएं माता सीता की मांग में सात बार सिंदूर लगाने के बाद अपनी मांग में सिंदूर लगाएं। इससे शादीशुदा जीवन का तनाव खत्म हो जाता है साथ ही पति की आयु भी लंबी होती है। सीता जयंती के दिन महिलाओं को सुहाग की चीजों का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
Tagsपति लंबी आयुजानकी जयंतीआसान उपायLong life of husbandJanaki Jayantieasy solutionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





