धर्म-अध्यात्म

आने वाले 44 दिनों तक इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए कारण

Rani Sahu
22 Oct 2021 3:41 PM GMT
आने वाले 44 दिनों तक इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए कारण
x
मंगल देव ने 22 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल देव 5 दिसंबर तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे

मंगल देव ने 22 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल देव 5 दिसंबर तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद मंगल देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आने वाले 44 दिनों तक कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। इन राशियों को धन का खर्च सोच- समझकर ही करना चाहिए। आइए जानते हैं आने वाले 44 दिनों तक किन राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है...


कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है।
आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
नया कार्य शुरू न करें।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
मानसिक तनाव हो सकता है।
गुरु कृपा से आने वाले 29 दिनों तक ये राशि वाले रहेंगे परेशानियों से दूर, मनाएंगे जश्न
वृश्चिक राशि
मंगल का तुला राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मन को शांत रखें।
वाद- विवाद से दूर रहें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।
वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय चुनौतियों से भरा रहेगा।
इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।ॉ
धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।
मन को शांत रखें और वाद- विवाद से दूर रहें।
Next Story