धर्म-अध्यात्म

घर में सुख और शांति के लिए अपनाएं ये उपाय नहीं होगी पैसे की कमी

Mahima Marko
15 Dec 2021 3:27 AM GMT
घर में सुख और शांति के लिए अपनाएं ये उपाय नहीं होगी पैसे की कमी
x
आज साल 2021 के दिसंबर महीने दूसरा और मार्गशीर्ष महीने का चौथा बुधवार है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज साल 2021 के दिसंबर महीने दूसरा और मार्गशीर्ष महीने का चौथा बुधवार है। बुधवार के दिन खास तौर पर श्रीगणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है, क्योंकि श्री गणेशजी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। वे स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। श्रीगणेश सभी विघ्नों, रोग, दोष तथा दरिद्रता को दूर करते हैं।

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। मान्यता है कि इनके आशिर्वाद से कार्यों में विघ्न नहीं पड़ता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। शास्त्रों में ऐसे कई उपाय हैं जो गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार किए जाते हैं। बुधवार को यदि कुछ शास्त्रीय उपाय किए जाएं तो भगवान गणेश की कृपा पाई जा सकती है। मान्यता के मुताबिक बुधवार को विध्नहर्ता यानी भगवान गणेश की पूजा करने से विशेष लाभ होता है।
मंगलमूर्ति श्री गणेश जी सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं, कहा जाता है की इनका ध्यान करने मात्र से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां हल हो जाती है। इसी कारण तो किसी भी शुभ मांगलिक कार्यों को आरंभ करने से पहले श्री गणपति जी का न सिर्फ आवाहन किया जाता है बल्कि उनकी विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है।
इस दिन 'गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः' या फिर 'ओम गं गणपतये नमः' मंत्र (Mantra) के जाप से सारे कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाती है। नारद पुराण के मुताबिक गणेश जी के 12 नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन।
बुधवार को करें ये काम (Budhwar Ke Totke)
- बुधवार को गणेशजी के मंदिर में जाकर दर्शन करें।
- श्रीगणेश को हरी दूर्वा चढ़ाएं।
- हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।
- बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें।
- श्रीगणेश को सिंदूर चढ़ाने से समस्त परेशानियां दूर होकर सभी समस्याओं का समाधान होता है।
- गणेश मंदिर में 7 बुधवार तक गुड़ का भोग चढ़ाएं, आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
- मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त करने और बाधाएं दूर करने के हेतु गणेश रुद्राक्ष धारण करें।
- गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग चढ़ाकर हर तरह की परीक्षा में पास होने के लिए प्रार्थना करें।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta