धर्म-अध्यात्म

दिवाली के अवसर पर घर की सजावट के लिए कम बजट में अपनाएं ये तरीका

Subhi
29 Oct 2021 3:25 AM GMT
दिवाली के अवसर पर घर की सजावट के लिए कम बजट में अपनाएं ये तरीका
x
दीपों का त्योहार दीपावली 4 नवंबर को है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने में अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन घरों को दीपों से सजाया जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है।

दीपों का त्योहार दीपावली 4 नवंबर को है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने में अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन घरों को दीपों से सजाया जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था। उस समय से यह परंपरा बनी रही है। वर्तमान समय में भी कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन दीप जलाकर दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में उत्साह और उमंग के साथ दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर लाइट लगाकर सजा भी रहे हैं। अगर आप भी कम बजट में घर की सजावट करना चाह रहे हैं, तो अपनाएं ये टिप्स-

हैंगिंग लैंटर्न्स
अक्सर लोग दिवाली के अवसर पर हैंगिंग लैंटर्न्स का इस्तेमाल करते हैं। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है। आप चाहे तो इसे घर के अंदर या बाहर दोनों ही जगह पर लगा सकते हैं। बाजार में आजकल कागजों से निर्मित हैंगिंग लैंटर्न्स आसानी से मिल जाते हैं, तो आप कागजों से निर्मित हैंगिंग गार्डन की खरीदारी कर सकते हैं। यह आपको कम बजट में मिल जाएंगे। इसकी मदद से आप घर को सजा सकते हैं।
रंगोली बनाएं
दिवाली के अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने का विधान है। इसके लिए मुख्य द्वार के समीप ही स्वास्तिक का निशान भी बनाया जाता है। यह सनातन धर्म के लिए शुभ माना जाता है। बाजार में कम दामों में आसानी से रंगोली के लिए रंग मिल जाते हैं। इन रंगों की मदद से आप बेहतरीन रंगोली बना सकते हैं। वहीं, आजकल आर्टिफिशियल रंगोली भी मिल जाती है।
मिट्टी के दिए का इस्तेमाल करें
आजकल लोग इलेक्ट्रॉनिक दिये का प्रयोग करते हैं। इससे बिजली की खपत होती है। साथ ही आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। इसके लिए कम बजट में घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दिये का इस्तेमाल करें। इससे घर की रौनक बढ़ती है। सनातन धर्म में मिट्टी के दिवाली के मौके पर दीये जलाने का विधान है। इसके लिए मिट्टी के दिए ही घर पर जलाएं।

Next Story