धर्म-अध्यात्म

लिविंग रूम में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

Subhi
8 Feb 2022 2:44 AM GMT
लिविंग रूम में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
x
सनातन धर्म में वास्तु का विशेष ख्याल रखा जाता है। इसके लिए घर निर्माण के समय वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। साथ ही लिविंग रूम में भी वास्तु का ख्याल रखना चाहिए।

सनातन धर्म में वास्तु का विशेष ख्याल रखा जाता है। इसके लिए घर निर्माण के समय वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। साथ ही लिविंग रूम में भी वास्तु का ख्याल रखना चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। लापरवाही बरतने से जीवन में अस्थिरता आ जाती है। साथ ही घर में वाद-विवाद और क्लेश की स्थिति बनी रहती है। अगर आपके घर में वाद-विवाद और क्लेश होता रहता है, तो लिविंग रूम के वास्तु में अवश्य बदलाव करें। इससे लिविंग रुम में पॉजिटिव एनर्जी आती है। अगर आप भी लिविंग रूम की नेगटिव एनर्जी को दूर करना चाहते हैं, तो इन वास्तु टिप्स को जरूर फॉलो करें-

वास्तु के अनुसार, लिविंग रूम की उत्तर या पूर्व दिशा में फिश टैंक रखना शुभ होता है। अत: कमरे के उत्तर या पूर्व में फिश टैंक रख सकते हैं। आप बिजली से चलने वाले पानी उपकरण भी रख सकते हैं।

लिविंग रूम में कारपेट जरूर बिछाएं। ये देखने में खूबसूरत होते हैं। साथ ही इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

लिविंग रूम आयताकार या वर्गाकार होना चाहिए।

लिविंग रूम में फर्नीचर यानी टेबल और कुर्सी की ऐसी व्यवस्था करें कि आने-जाने में कोई परेशानी न हो। वहीं, लिविंग रूम उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है।

घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए रोजाना शाम में दिया या मोमबत्ती जरूर जलाएं। आप पूजा घर या मेडिटेशन स्पॉट पर जला सकते हैं।

लिविंग रूम में फूल जरूर लगाएं। बनावटी फूलों के बदले में प्राकृतिक फूल लगाएं। साथ ही दिवारों और छत के कलर्स अलग रहना चाहिए। आसान शब्दों में कहें तो दिवार और छत का रंग अलग हो।

वास्तु जानकारों की मानें तो लिविंग रूम में सबसे ज्यादा खिड़कियां होनी चाहिए। इससे लिविंग रूम में सकारात्मक शक्ति का संचरण होता है। आप जब कभी लिविंग रूम का निर्माण करवाएं, तो लिविंग रूम में अधिक खिड़कियां दिलवाएं।

अन्य कमरों की तरह लिविंग रूम नहीं होना चाहिए। लिविंग रूम सबसे बड़ा होना चाहिए।

लिविंग रूम में कभी भी रोने, दुःख, क्लेश से संबंधित तस्वीर न लगाएं। इससे घर में नकारात्मक शक्ति आती है।

लिविंग रूम में बिजली से चलने वाली उपकरणों को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं। आप इस दिशा में रेक यानी आलमीरा बनवा सकते हैं। साथ ही दक्षिण की दीवार पर टीवी लगाएं।



Next Story