धर्म-अध्यात्म

बिजनेस में फायदे लिए फॉलो करें ये वास्तु टिप्स

Khushboo Dhruw
2 Dec 2023 1:43 PM GMT
बिजनेस में फायदे लिए फॉलो करें ये वास्तु टिप्स
x

वास्तु टिप्स : बिजनेस में वास्तु नियम का पालन करना बहुत महत्व है। कुछ व्यापारी अपनी बुद्धि और कौशल का उपयोग करके कम समय में बहुत पैसा कमाते हैं, जबकि अन्य कड़ी मेहनत के बावजूद बिजनेसमैन के कड़ी मेहनत के बाद भी लाभ नही मिलता । जब लोग सफलता पाने के लिए पूरे दिन कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन परिणाम नहीं दिखता, तो वे भाग्य को दोष देते हैं। ऐसी स्थिति में अपने भाग्य के लिए खुद को दोष देने से पहले कुछ वास्तु नियम पर ध्यान देना जरूरी है तो जानिये बिजनेस में सफल होने के लिए किन वास्तु टिप्स को अपनाये :

व्यापार में लाभ के लिए वास्तु टिप्स

भारतीय वास्तुशास्त्र में व्यापार वृद्धि के लिए कई नियम बनाए गए हैं और उन नियमों के अनुसार व्यापार करने से मनचाही आय प्राप्त की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति जो भी व्यवसाय करता है उसे लाभ अवश्य होता है और वह अपने परिवार को खुश रख सकता है और अपने संगठन में काम करने वाले लोगों का भरण-पोषण कर सकता है।

वास्तु के नियम पूर्णतः वैज्ञानिक, शास्त्रीय एवं प्राकृतिक हैं। व्यापार और वास्तु का भी गहरा संबंध है। कई बार बिजनेस एक जगह सफल नहीं होता लेकिन वही काम अगर दूसरी जगह किया जाए तो वहां अपार सफलता मिलने लगती है क्योंकि वहां का वास्तु बिजनेस के लिए अनुकूल होता है।

चूँकि अग्नि से संबंधित कार्य सदैव अग्नि कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में करना लाभकारी रहता है। इसी प्रकार यदि आप जल आधारित व्यवसाय करना चाहते हैं तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में करना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार और वास्तु में सामंजस्य बनेगा और आपको मनचाही आय प्राप्त होने लगेगी।

Next Story