धर्म-अध्यात्म

इन बातों को मानें, महालक्ष्मी करेंगी आपके घर निवास, पंडित से जानें लक्ष्मी पूजन की सही विधि

Shiddhant Shriwas
4 Nov 2021 2:52 AM GMT
इन बातों को मानें, महालक्ष्मी करेंगी आपके घर निवास, पंडित से जानें लक्ष्मी पूजन की सही विधि
x
दीपावली पर हर किसी की कामना स्वास्थ्य, संपन्नता और समृद्धि की होती है।

दीपावली पर हर किसी की कामना स्वास्थ्य, संपन्नता और समृद्धि की होती है। इस महापर्व पर देवी लक्ष्मी की आराधना में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें

कहां आती हैं लक्ष्मी
● जो व्यक्ति मधुर बोलने वाले, अपने कार्य में तत्पर, क्रोधहीन, ईश्वर-भक्त और उदार होते हैं, उनके घर में लक्ष्मी निवास करती हैं।
● जो व्यक्ति सदाचारी, धर्मज्ञ, अपने माता-पिता की सेवा करने वाले और दयावान होते हैं, उनके घर में लक्ष्मी निवास करती हैं।
● जिनके घर में कलह नहीं होती, उनके घर में लक्ष्मी निवास करती हैं।
● जो अतिथि का स्वागत-सत्कार करते हैं एवं सरल होते हैं, उनके घर में लक्ष्मी निवास करती हैं।
● जो स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं, शुद्ध भोजन करते हैं, शुद्ध विचार रखते हैं, उनके घर में लक्ष्मी निवास करती हैं।
● जो दान देते हैं, गरीबों की सहायता करते हैं, उनके घर मे लक्ष्मी निवास करती हैं।
● जिनके घर में नित्य उत्सव होता है, उनके घर में लक्ष्मी निवास करती हैं।
कैसे करें पूजा
● उत्तर या पूर्व की ओर मुंह करके बैठ जाएं।
● चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछा दें। चौकी पर चावल से स्वस्तिक बना लें।
● शांत मन से लक्ष्मी का आह्वान करें। संकल्प करें।
● लक्ष्मी-नारायण की पूजा परिवार के साथ करें। मंत्र पाठ करें।
● गंध, अक्षत, धूप-दीप से दुर्गा जी और लक्ष्मी-नारायण जी का स्वागत करें।
● नारियल, पान-सुपारी अर्पित करें।
● पूजा के स्थान पर स्वस्तिक, रंगोली, अल्पना बनाएं।
● द्वार को आम के पत्तों की वंदनवार से सजाएं। द्वार पर दीपक रखें।
● बड़ों को प्रणाम कर आशीर्वाद लें।
पूजा का प्रमुख मुहूर्त
प्रदोषकाल में लक्ष्मीन्द्र कुबेरादि पूजा। प्रदोष काल सायं 5 बजकर 15 मिनट से सायं 7 बजकर 40 मिनट तक।
● खाता बसना पूजा। महाकाली पूजा।
● महानिशीथ काल में महालक्ष्मी पूजा। महाकाली पूजा। महानिशीथ काल रात्रि 11 बजकर 19 मिनट से रात्रि 12 बजकर 11 मिनट तक।
क्या करें
● पूजन-अर्चन करें। नए वस्त्र पहनें। बड़ों का आशीर्वाद लें। बच्चों को आशीष-उपहार दें। दीये जलाएं। पंचामृत बनाएं। मिठाई बनाएं।


Next Story