धर्म-अध्यात्म

होली के दिन अपनाएं ये सरल उपाय,आर्थिक और पारिवारिक कष्ट हो जाएंगे दूर!

Kajal Dubey
15 March 2022 2:47 AM GMT
होली के दिन अपनाएं ये सरल उपाय,आर्थिक और पारिवारिक कष्ट हो जाएंगे दूर!
x
हिन्दू शास्त्रों में होली का काफी महत्व होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिन्दू शास्त्रों में होली (Holi 2022) का काफी महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन किया जाने वाला उपाय (Holi Upay) या टोटका (Holi Totka) बेहद कारगार साबित होता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का त्यौहार पड़ता है। इस बार 18 मार्च, 2022 को रंगों की होली (Holi Date) खेली जाएगी। अगर आपके घर में अंशाति, दुख-दर्द, दरिद्रता और बार कलेश का माहौल बना रहता है तो ऐसे में आप होली के दिन कुछ उपायों को अपना सकते हैं। आज हम आपको होली के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करके आपके घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। साथ ही परिवार में मधुरता और धन से जुड़ा लाभ होगा। आइए जानते हैं होली के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

नेगेटिविटी को करे दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन घर में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इससे घर और परिवार में मौजूद नेगेटिविटी दूर होती है। इसलिए होली के दिन कुछ खास पौधों को लगाएं जो घर में शुद्ध हवा देने का भी काम करें। इसके लिए सबसे बेस्ट मनी प्लांट और तुलसी का पौधा माना जाता है। अगर ज्यादा जगह है तो आप नीम का पेड़ भी लगा सकते हैं। इस तरह के पेड़-पौधों को लगाने से घर में पॉजिटिविटी का वास होता है।
घर में बनाएं रंगोली
होली के दिन अपने घर में रंगोली जरूर बनाएं। मान्यता है कि इस रंगोली बनाने से घर में भगवान का वास होता है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को साथ प्रसन्न करने के लिए आप लाल और पीले रंग से रंगोली बना सकते हैं। इससे वास्तु दोष भी दूर होने के साथ धन की कृपा भी हो सकती है।
कार्य में तरक्की
अगर आप कामकाज में तरक्की चाहते हैं तो होली के दिन अपने कार्यक्षेत्र में सूर्यदेव की तस्वीर लगाएं। आप चाहें तो उगते हुए सूर्य की तस्वीर भी लगा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ये तस्वीर पूर्व दिशा की तरफ ही लगानी है।
घर के कलेश को करे दूर
अगर पति-पत्नी की आपस में नहीं बनती है और वो बात-बात पर झगड़ते हैं तो होली का उपाय कर सकते हैं। कलेश को दूर करने के लिए उनके कमरे में होली के दिन राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा दें। आप चाहें तो उनके कमरे में राधा-कृष्ण की मूर्ति भी रख सकते हैं।छूमंतर


Next Story