धर्म-अध्यात्म

Mahashivratri व्रत में करें इन नियमों का पालन, शिव होंगे प्रसन्न

Tara Tandi
6 Feb 2025 7:38 AM GMT
Mahashivratri व्रत में करें इन नियमों का पालन, शिव होंगे प्रसन्न
x
Mahashivratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत पूजा के दौरान अगर सही नियमों का पालन किया जाए तो पूजा सफल होती है और शिव की कृपा भी बरसती है।
महाशिवरात्रि व्रत के नियम—
महाशिवरात्रि व्रत भोर से आरंभ हो जाता है और व्रत का समापन अगले दिन पारण समय के दौरान ही करना उचित होता है। महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना जरूरी है। इसके अलावा रात्रि जागरण करना चाहिए। इससे व्रत का फल दोगुना हो जाता है। महाशिवरात्रि व्रत में भोजन और नमक से परहेज करना चाहिए।
इसके अलावा दूध, पानी और फलों का सेवन व्रती कर सकते हैं व्रत के दौरान भूलकर भी बुरे विचारों, बुरी संगति और बुरे शब्दों का प्रयोग न करें इनसे दूरी बनाएं। इस समय बुराईयों से दूर रहना चाहिए। इस दिन शिव के नामों का जाप करें और मंदिर में प्रभु के दर्शन करें। महाशिवरात्रि के दिन व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए। साथ ही तामसिक चीजों से बचना चाहिए।
Next Story