धर्म-अध्यात्म

Pradosh Vrat व्रत पर करें ये उपाय, दूर हो जाएगा धन संकट

Tara Tandi
21 Feb 2025 2:24 PM IST
Pradosh Vrat व्रत पर करें ये उपाय, दूर हो जाएगा धन संकट
x
Pradosh Vrat ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन प्रदोष व्रत को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से शिव की असीम कृपा बरसती है।
पंचांग के अनुसार इस माह की 25 तारीख को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ रही है और इसी दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है।
इस बार का प्रदोष व्रत मंगलवार को पड़ रहा है। ऐसे में इसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जा रहा है इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही अगर ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ किया जाए तो धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं और आर्थिक लाभ भी मिलता है।
ऋणमोचन मंगल स्तोत्र—
मङ्गलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रदः।
स्थिरासनो महाकयः सर्वकर्मविरोधकः।।
लोहितो लोहिताक्षश्च सामगानां कृपाकरः।
धरात्मजः कुजो भौमो भूतिदो भूमिनन्दनः।।
अङ्गारको यमश्चैव सर्वरोगापहारकः।
व्रुष्टेः कर्ताऽपहर्ता च सर्वकामफलप्रदः।।
एतानि कुजनामनि नित्यं यः श्रद्धया पठेत्।
ऋणं न जायते तस्य धनं शीघ्रमवाप्नुयात्।।
धरणीगर्भसम्भूतं विद्युत्कान्तिसमप्रभम्।
कुमारं शक्तिहस्तं च मङ्गलं प्रणमाम्यहम्।।
स्तोत्रमङ्गारकस्यैतत्पठनीयं सदा नृभिः।
न तेषां भौमजा पीडा स्वल्पाऽपि भवति क्वचित्।।
अङ्गारक महाभाग भगवन्भक्तवत्सल।
त्वां नमामि ममाशेषमृणमाशु विनाशय।।
ऋणरोगादिदारिद्रयं ये चान्ये ह्यपमृत्यवः।
भयक्लेशमनस्तापा नश्यन्तु मम सर्वदा।।
अतिवक्त्र दुरारार्ध्य भोगमुक्त जितात्मनः।
तुष्टो ददासि साम्राज्यं रुश्टो हरसि तत्ख्शणात्।।
विरिंचिशक्रविष्णूनां मनुष्याणां तु का कथा।
तेन त्वं सर्वसत्त्वेन ग्रहराजो महाबलः।।
पुत्रान्देहि धनं देहि त्वामस्मि शरणं गतः।
ऋणदारिद्रयदुःखेन शत्रूणां च भयात्ततः।।
एभिर्द्वादशभिः श्लोकैर्यः स्तौति च धरासुतम्।
महतिं श्रियमाप्नोति ह्यपरो धनदो युवा''।।
इति श्री ऋणमोचक मङ्गलस्तोत्रम् सम्पूर्णम्।।
Next Story