धर्म-अध्यात्म

पुत्रदा एकादशी पर अपनाएं ये उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी हर समस्या

Manish Sahu
27 Aug 2023 9:13 AM GMT
पुत्रदा एकादशी पर अपनाएं ये उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी हर समस्या
x
धर्म अध्यात्म: इस समय सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में एकादशी की बेहद ज्यादा अहमियत होती है। प्रत्येक माह में दो बार एकादशी पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। वर्ष में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। एकादशी का पावन दिन प्रभु श्री विष्णु को समर्पित होता है। वही इस बार पुत्रदा एकादशी 27 अगस्त, 2023 को है। वही ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस बार पुत्रदा एकादशी का दिन 6 राशियों के लिए बेहद ही फलदायी होगा। जीवन में आ रही समस्याएं समाप्त होगी। घर में खुशहाली आएगी। आइए बताते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में...
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए पुत्रदा एकादशी का दिन बेहद ही शुभ होगा। नए वाहन, भूमि एवं भवन खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। किसानों को लाभ होगा कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए भी पुत्रदा एकादशी का दिन खास होगा। कार्यों में कामयाबी प्राप्त होगी शुभ समाचार मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह दिन बेहद ही लाभकारी होगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में लाभ होगा प्रमोशन हो सकता है। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में तरक्की होगी। छात्रों को कामयाबी प्राप्त होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए भी 27 अगस्त का दिन बेहद शुभ होगा। प्रभु श्री विष्णु के साथ-साथ भगवान महादेव की कृपा भी बरसेगी। भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर परिवार में खुशहाली आयेगी।
वृषभ राशि
एकादशी के दिन वृषभ राशि के लोगों को भी लाभ होगा। लंबे वक़्त से चल रहे कोर्ट कचहरी के विवादों में कामयाबी मिलेगी। घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
Next Story