- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धन वृद्धि के लिए अपनाए...

x
वास्तु का हमारे जीवन में बहुत असर होता है। वास्तु के प्रभाव से घर में सुख और शांति का आगमन होता हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु का हमारे जीवन में बहुत असर होता है। वास्तु के प्रभाव से घर में सुख और शांति का आगमन होता हैं। वास्तु के अनुसार घर के सभी चीजों का प्रभाव हमारे ऊपर पड़ता है। घर में चीजों के रख रखाव से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा से धन, वैभव और समृद्धि आती है। कभी कभी काफी मेहनत के बाद भी जीवन में पैसे का अभाव होता है। धन की प्राप्ति के लिए घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखना चाहिए। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिनका प्रयोग करके आप जीवन में धन के आगमन के अवसरों को बढ़ा सकते हैं।
धन वृद्धि के लिए वास्तु उपाय
1. वास्तु के अनुसार बेडरूम की खिड़कियों को हर दिन कम से कम 20 मिनट के लिए खोल के रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन का प्रवाह बना रहता है।
2. घर के मुख्य द्वार के सामने जूता रखने का स्टैंड बनाने से घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है, जिससे धन की वृद्धि होती है।
3. वास्तु शास्त्र के अनुसार अनाज को धन के सामान बताया गया है। पर्स में चुटकी भर चावल रखने से धन की वृद्धि होगी।
4. वास्तु के अनुसार दक्षिण में अपने सिर को रखकर सोना चाहिए। इससे शांति के साथ-साथ धन के आगमन का रास्ता खुलता है।
5. वास्तु के अनुसार घर में मछली घर रखने से शांति का वास होता है। इसके अलावा धन के आगमन का मार्ग खुलता है।
6. वास्तु के अनुसार घर के कमरे में मोर का पंख रखने से आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा और धन की प्राप्ति होगी।

Ritisha Jaiswal
Next Story