धर्म-अध्यात्म

रविवार को खाई मछली बनेगी आर्थिक तंगी का कारण,जाने कैसे

Kiran
17 Jun 2023 9:45 PM IST
रविवार को खाई मछली बनेगी आर्थिक तंगी का कारण,जाने कैसे
x
रविवर का दिन सूर्य देव का माना जाता है। इस दिन पूजा अर्चना करने से सभी परेशानिया दूर हो जाती है। ऐसा कई बार होता है की बहुत मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी दूर नहीं हो पाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति रविवार के दिन कुछ ऐसे कार्य कर बैठता है जिसकी वजह से उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के के बारे में बताएँगे जिनके सेवन से आर्थिक तंगी बनी रहती है। तो आइये जानते है इनके बारे में......
# रविवार के दिन भूलकर भी मसूर की दाल नहीं खानी चाहिए। ये दाल भगवान को भी अर्पित नहीं की जाती। इस दिन मसूर की दाल बनाना और सेवन करना अशुभ माना जाता है।
# कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो रविवार के दिन मछली का सेवन न करें। ऐसा करने से सूर्य मजबूत नहीं होता है।
# इसके अतिरिक्त रविवार के दिन तांबे अौर कांसे के बर्तन में भोजन न खाएं और साथ लहसून व प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
# रविवार के दिन नमक का प्रयोग न करें ये अशुभ होता है। इस दिन दूध को भी न जलाएं।
Next Story