- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस साल का पहला...
धर्म-अध्यात्म
इस साल का पहला चंद्रग्रहण, इन राशि वालों को व्यापार व कार्यक्षेत्र में होगी तरक्की
Teja
15 May 2022 11:07 AM GMT

x
साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को लग रहा है। सोमवार के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को लग रहा है। सोमवार के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। हालांकि भारत में इसकी दृश्यता नहीं होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि साल के पहले चंद्रग्रहण पर कई विशेष संयोग बन रहे हैं। जिनका लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए साल का पहला चंद्रग्रहण मुश्किलें खड़ी कर सकता है, लेकिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण कुछ राशि वालों के लिए यह लाभकारी साबित होगा। जानें साल के पहले चंद्रग्रहण से किन राशियों को होगा लाभ-
1. मेष- चंद्रग्रहण का विशेष प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ेगा। इनके व्यापार व कार्यक्षेत्र में तरक्की होने की उम्मीद है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। लोगों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। सुक-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
इस शनिवार इन दो राशियों के लोग जरूर करें शनिदेव की पूजा, बन रहा विशेष योग
2. सिंह- राशि वालों के लिए 16 मई, सोमवार का दिन शुभ साबित होगा। साल के पहले पूर्ण चंद्रग्रहण का आपके ऊपर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। नौकरी में तरक्की की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति विशेष से लाभ हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह लें। वाणी पर संयम बरतें और अपना काम मेहनत से करें।
3. धनु- राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको आर्थिक उन्नति व व्यापार में लाभ हो सकता है। निवेश से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है। धैर्य व संयम से काम लें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के प्रबल योग हैं।

Teja
Next Story