धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल, 14 मई 2024

Subhi
14 May 2024 1:04 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 14 मई 2024
x

मेष आर्थिक राशिफल : भाग्‍य में वृद्धि के योग बन रहे हैं

मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपका दिन शुभ कार्य में बीतेगा। आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग बन रहे हैं और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आज आपको जरूरी कार्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। पैसों कर बचत करें तो आपको लाभ होगा।

वृष आर्थिक राशिफल : आपको लाभ होगा

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा। हालांकि ऑफिस में लोग आपसे आगे निकलने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे तो आपको लाभ होगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का वक्‍त आप परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे और उनके साथ एंजॉय करेंगे।

मिथुन आर्थिक राशिफल : सफलता प्राप्‍त करेंगे

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सामान्‍य बीतेगा। आप बौद्धिक और व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त करेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार प्राप्‍त होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, हर काम को ईमानदारी से पूरा करें तो आपकी मेहनत सफल होगी।

कर्क आर्थिक राशिफल : भाग्‍य साथ दे रहा है

कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज शुभ कार्य में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होगी। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आज कर्क राशि के लोगों के लिए दिन शुभ और लाभ देने वाला होगा। पैसों के लेनदेन में सावधान रहें।

सिंह आर्थिक राशिफल : सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी

सिंह राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा और आपका भाग्‍य हर मामले में साथ देगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपका खर्च होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है और आपको बड़ा लाभ होगा।

कन्या आर्थिक राशिफल : धन में वृद्धि के योग हैं

कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके लिए दिन चुनौतियों से भरा होगा। आपके सामने आज ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी होंगे और आपके लिए इनको पूरा कर पाना काफी मुश्किल होगा। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। आपके लिए धन में वृद्धि के योग हैं और भाग्‍य साथ देगा।

तुला आर्थिक राशिफल : आपको रुका पैसा मिल सकता है

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज ग्रहों के योग से आपका दिन शुभ रहेगा। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से आज का दिन परेशानियों वाला रहेगा। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। आपको रुका पैसा मिल सकता है।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : दिन काफी चुनौतियों से भरा होगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी चुनौतियों से भरा होगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। आज आप अपनी बात को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा।

धनु आर्थिक राशिफल : भाग्‍य में वृद्धि के योग बन रहे हैं

धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको सरकारी कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। मित्रों से धन का लाभ होगा और आपको मित्रों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपकी कोई मनोरथ सिद्ध होगी। रात्रि में शुभव्यय-मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर आर्थिक राशिफल : धन में वृद्धि होगी

मकर राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी और आपका भाग्‍य आपको सफलता प्रदान करेगा। अच्‍छे लोगों के मिलने से आपके मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का अंत होगा। शाम के वक्‍त आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। ध्यान रखें और बाहर का खाना न खाएं।

कुंभ आर्थिक राशिफल : आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा और आज आप सभी कार्य समय से पूरे कर लेंगे। आज आपको कर्म फल शुभ मिलेगा। कहीं से कमा कमाया धन मिलने के योग हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। मतभेद व क्रोध अधिक न करें, इससे आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। आपस में हर समस्‍या को सुलझा लें।

मीन आर्थिक राशिफल : आय के नए स्रोत सामने आएंगे

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में मिलाजुला रहेगा। आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे और आपके लिए आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाने से आपको लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी।

Next Story