Top News

आर्थिक राशिफल, 29 जनवरी 2024

28 Jan 2024 7:29 PM GMT
आर्थिक राशिफल, 29 जनवरी 2024
x

Career Rashifal: सोमवार 29 जनवरी को गणेशजी के आशीर्वाद और शुभ योग के प्रभाव से धनु और मीन राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको हर कार्य में मनचाहा फल मिलेगा और धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इन राशियों के सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे और दिन प्रसन्‍नता …

Career Rashifal: सोमवार 29 जनवरी को गणेशजी के आशीर्वाद और शुभ योग के प्रभाव से धनु और मीन राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको हर कार्य में मनचाहा फल मिलेगा और धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इन राशियों के सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे और दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। आइए देखते हैं सोमवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

मेष आर्थिक राशिफल: सम्‍मान की प्राप्ति होगा
मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको ऑफिस में सम्‍मान की प्राप्ति होगी और आपके काम को पहचान मिलेगी। आज आपको पैसों के मामले में किसी प्रकार का रिस्‍क लेने से बचने की जरूरत है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आपको परिवार के लोगों से भी सम्‍मान मिलेगा। ऑफिस में आपके काम को तवज्‍जो दी जाएगी।

वृष आर्थिक राशिफल: रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे
वृष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज काम अधिक होने की वजह से आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा। आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपके मन में काफी प्रसन्‍नता रहेगी। आपको किसी मामले में धन का निवेश करना पड़े तो आपको लाभ होगा। आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल: संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा। बेहतर होगा कि आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। आज आपको किसी रोग की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। बेहतर होगा कि कोई भी फैसला काफी सोचकर करें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।

कर्क राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के करियर को लेकर आप काफी संतुष्‍ट रहेंगे। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें तो आपके कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह आर्थिक राशिफल: मधुरवाणी का प्रयोग करें
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आपको किसी कारण से मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष के लोगों से किसी प्रकार का लेनदेन न करें, वरना आपको परेशानी हो सकती है। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

कन्या आर्थिक राशिफल: फालतू खर्च भी हो सकता है
कन्या राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख और सहयोग हर मामले में मिलता रहेगा। आज आपके हाथ से कुछ फालतू खर्च भी हो सकता है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आपको लोगों की ओर से पूरा सम्‍मान मिलेगा। व्यापार में धनलाभ होगा।

तुला आर्थिक राशिफल: कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभकारक है। आज आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आज आप दूसरों के काम के लिए काफी दौड़भाग करते रहेंगे। आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में आपको निवेश करना पड़े तो लाभ होगा और कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: आपको सफलता प्राप्‍त होगी
वृश्चिक राशि के लोगों का काम में मन लगेगा और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी और संयम से जो काम करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु आर्थिक राशिफल: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी
धनु राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शाम से लेकर रात तक आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

मकर आर्थिक राशिफल: भविष्य में लाभ होगा
मकर राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा और आपको कारोबार में भी लाभ होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और सम्‍मान में वृद्धि होगी। भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ आर्थिक राशिफल: आवश्यकतानुसार ही व्यय करें
कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और बुद्धि विवेक से आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको परिजनों की तरफ से तनाव मिल सकता है और रुपये-पैसे की बात पर बहस हो सकती है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों से आपको हर प्रकार का सुख मिलेगा और लाभ होगा। शाम से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।

मीन आर्थिक राशिफल: आर्थिक लाभ होगा
मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। बहुत समय से लटका हुआ विवाद हल हो जा

    Next Story