धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 28 जनवरी 2026

Subhi
28 Jan 2026 6:14 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 28 जनवरी 2026
x

मेष राशि का करियर राशिफल

मेष राशि के जातकों को बुधवार के दिन थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपकी राशि का स्वामी मंगल, मकर राशि का होकर दशम राज्य प्रमुख कर्म केंद्र भाव में है। ऐसे में आपका दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतता हुआ नजर आ रहा है। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक ही काम करने की चेष्टा करें। इससे आपका आत्म सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि का करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी शुक्र नवम भाव में संचार कर रहा है। शुक्र सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से प्रथम लग्न केंद्र भाव को देख रहा है। राज्य मान प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चन्द्रमा भी प्रथम भाव में सुख शांति कारक है। ऐसे में व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। इस दौरान आपको लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि का करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी बुध अष्टम प्रमुख शत्रु भाव में विराजमान मकर राशि में है। ऐसे में आपका दिन अधिक भागदौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क राशि का करियर राशिफल

कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। आज राशि से एकादश का चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्च भी संभव है। संतान पक्ष से हर्ष वर्धक समाचार व परिवार में आमोद -प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह राशि का करियर राशिफल

राशि का स्वामी सूर्य मकर राशि का होकर अपने जन्म स्थान षष्ठम भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के षष्ठम भाव में होने से व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या राशि का करियर राशिफल

आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ सकते हैं। ऐसे में आपको सभी का सम्मान करना होगा। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रहेगा। बहस व टकराव से बचें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

तुला राशि का करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से चतुर्थ भाव में शुभ व्यय व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। वृष का चन्द्रमा सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

राशि का स्वामी मंगल मकर राशि तृतीय भाव में चन्द्रमा अष्टम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु राशि का करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी देवगुरू बृहस्पति पिछले कईं दिनों से मिथुन राशि में चल रहा है, चन्द्रमा भी आज षष्ठम भाव में अकस्मात् बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थाई सफलता मिल जायेगी।

मकर राशि का करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से तृतीय घर में और चन्द्रमा पंचम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ राशि का करियर राशिफल

आज आपकी राशि से पंचम में गुरु व राहु का योग और उच्च राशि में चन्द्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। धन कर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन राशि का करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति अपनी मिथुन का होकर चतुर्थ पराक्रम देशाटन राज्य भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा भी संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

Next Story